RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 29 मई।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दैनिक जागरण समाचार पत्र के निदेशक वीरेन्द्र कुमार के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्रकारिता में उनके योगदान का स्मरण करते हुए परम पिता परमेश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
