RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून स्थित पिपलेश्वर मंदिर में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में हुए शामिल।

देहरादून/ उत्तराखंड 21 जनवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित पिपलेश्वर मंदिर में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में प्रतिभाग किया और श्री राम धुन का उद्घोष किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सबकी साधना और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्री राम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उत्तराखण्ड के लोग राम भक्त भी हैं और राष्ट्र भक्त भी हैं। जब से राज्य में इस पखवाडे़ की शुरूआत हुई, तब से पूरा प्रदेश राममय हो गया है। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, पार्षद राकेश जुयाल, ममराज अग्रवाल, राजेश मित्तल एवं शोभायात्रा में प्रतिभाग कर रहे लोग मौजूद थे।

Related posts

नई दिल्ली:जश्न-ए-जम्हूरियत: लोकतंत्र और हिंदुस्तानियत का उत्सव: इंद्रेश कुमार

rktvnews

अक्टूबर 2024 में कोयला उत्पादन 84.45 मिलियन टन तक पहुंचा।

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में माह का प्रादर्श।

rktvnews

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में नक्सलवाद से अति प्रभावित जिलों की संख्या घटकर सिर्फ 6 रह गई है।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी।

rktvnews

दरभंगा:मंत्री के कर कमलों से दिव्यांगजनों को प्रदान किया गया बैटरी चालित ट्राई साइकिल।

rktvnews

Leave a Comment