RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

पटना:पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर शोक सभा आयोजित।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 18 मई। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व उप मुख्यमंत्री तथा पूर्व राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी के असामयिक निधन पर पटना के बालकिशुनगंज स्थित एसआरपी कॉलेज के प्रांगण में शोक सभा आयोजित की गई जिसमें दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद राय, प्राचार्य अजय कुमार, वरिष्ठ प्राध्यापक लक्ष्मण कुमार, पंकज कुमार, गुंजन कुमार दास, अजीत कुमार, सुधीर कुमार वर्मा, शशि कुमार, मोहित कुमार एवं अमित कुमार ने स्व सुशील कुमार मोदी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक लक्ष्मण कुमार ने स्व सुशील कुमार मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जयप्रकाश नारायण के सानिध्य में छात्र आंदोलन से की थी। वे विधान परिषद के साथ-साथ लोक सभा एवं राज्य सभा के सदस्य रह चुके हैं। कैंसर ने उनको असमय काल के गाल में समेट लिया। 13 मई 2024 को 72 वर्ष की उम्र में दिल्ली एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। काल के क्रूर हाथों ने उन्हें हमसे हमेशा के लिए दूर कर दिया।

Related posts

साहिबगंज:1 जून को संथाल परगना के सभी तीन सीट पर भाजपा की जीत निश्चित : अमर कुमार बाउरी

rktvnews

भोजपुर : निर्माणधीन थाना भवन का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

सिर्री नहीं है कंगना जी!

rktvnews

सारण: डीएम और एसपी ने सोनपुर अनुमंडल अंतर्गत दिघवारा एवम् सोनपुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

rktvnews

रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री 26 सितंबर को सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त अभ्यर्थियों को लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment