RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का किया दौरा, लोगो का जाना हाल, राहत व्यवस्था का लिया जायजा।

आरा / भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 अगस्त।बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने लगातार दूसरे दिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का निरीक्षण अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ किया।
शनिवार को बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने केशोपुर से एसडीआरएफ टीम, अंचल राजस्व अधिकारी,स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि एवं कार्यकताओं के साथ मोटरवान नाव से नेकनाम टोला बाँध पर पहुंचे। वहाँ उन्होने नेकनाम टोला पंचायत के शालीग्राम एवं नेकनाम टोला गाँव के बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका हालचाल जाना। उनकी समस्याओं को सुना और उपस्थित अंचल राजस्व अधिकारी को जल्द उनकी समस्या दूर करने का निर्देश दिया। बाढ़ पीड़ित लोगो की मांग पर सामुदायिक किचेन शुरू करने का निर्देश विधायक द्वारा दिया गया। तदोपरांत अंचल राजस्व पदाधिकारी एवं नेकनाम टोला पंचायत मुखिया द्वारा लगभग साढ़े तीन सौ व्यक्तियो को प्लास्टिक सीट एवं राशन वितरण किया गया।
तदोपरांत विधायक ने बखोरापुर, हाजीपुर, दूबे छपरा पहुंच कर बाढ़ की स्थिति की जानकारी लोगो से लिया और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए।
बड़हरा विधायक ने कहा कि बड़हरा विधानसभा क्षेत्र मे आए बाढ से जनमाल की क्षति हो रही है। पशुओ के लिए आहार की व्यवस्था की गई है और राशन वितरण के साथ जरूरत मंद लोगो को प्लास्टिक सीट भी प्रदान किया जा रहा है। भोजन की व्यवस्था को देखते हुए सामुदायिक किचेन के लिए भी कहा गया है। उन्होने कहा कि किसी का तबीयत खराब होने पर उन्हे तुरंत चिकित्सीय लाभ प्रदान किया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम हमेशा तैनात है। प्रखंड,अंचल पदाधिकारी एवं मुझसे संपर्क करने पर कोई भी आवश्यक सुविधा तुरंत उपलब्ध कराया जा रहा है। मै लगातार क्षेत्र के लोगो से मिलता रहता हूँ ओर आगे भी मेरा दौरा जारी रहेगा।
साथ मे अंचल राजस्व पदाधिकारी दीवाकर जी,नेकनाम पंचायत मुखिया परमा राय,भाजपा बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह,उज्जवल सिंह,पप्पू सिंह,जवाहिर केसरी, रामबाबु पांडेय आदि कार्यकर्ता थे।

Related posts

नीतीश सरकार की विपक्षी एकता हुई तार तार!मंत्री भी दे रहे इस्तीफा:भाजपा भोजपुर

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी में 8328.82 करोड़ रुपये लागत की कुल 25 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर:जनहित साहित्य मंडल के तत्वावधान में काव्यतीर्थ महोत्सव 2024!

rktvnews

भोजपुर: फुटबॉल खिलाड़ी रह चुके राजेश्वर प्रसाद के निधन पर ऑनलाइन शोक सभा आयोजित।

rktvnews

मगधकालीन भारत के भातृ देशों को मिलाकर भारत सरकार वृहद भारत फेडरेशन का निर्माण करे : केएन त्रिपाठी

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान ने देर शाम मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर ऑनलाइन माध्यम से किया बैठक।

rktvnews

Leave a Comment