
जिस पर है विद्युत कनेक्शन वे पीएम सूर्य घर योजना के होंगे लाभार्थी।
सोलर रूफटॉप लगवायें आकर्षक अनुदान एवं बिजली बिल में राहत पाएं।
विद्युत उपभोक्ता पीएम सूर्य घर योजना के लिए करें आवेदन उठाएं लाभ।
2 किलो वाट का कनेक्शन लेने पर सरकार द्वारा मिलेगी 90000 की सब्सिडी।
RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)29 दिसम्बर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को विकास भवन सभागार में पीएम सूर्य घर योजना के सफल क्रियान्वयन के सम्बंध में सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठेक की ,पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य देश के प्रत्येक घर को रोशन करने के साथ-साथ लोगों के कंधों से आर्थिक बोझ कम करना भी है सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी, 2024 को की थी। इस योजना के तहत घरों को अपनी छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी दी जाएगी इस योजना का कोई भी घरेलू विद्युत उपभोक्ता लाभ प्राप्त कर सकते हैं जिनका इस योजना पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेने के लिये PMSURY GHAR.GOV.INपर आवेदन कर सकते है जिस पर बिजली का बिल व आधार कार्ड सबमिट करना होगा जितने किलोवाट का कनेक्शन ले रखा है पूर्व में उतने ही किलोवाट के लिए सोलर के लिए आवेदन कर सकता है 2 किलोवाट सोलर पैनल कनेक्शन लेने के लिए 130000 रुपए का खर्चा है जिसमें सरकार द्वारा 90000 की सब्सिडी दी जाएगी मात्र ₹40000 में व्यक्ति अपने घर में सोलर पैनल लगवा सकता है, सरकार द्वारा 3 किलोवाट से ऊपर के कनेक्शन पर 108000 की सब्सिडी दी जाएगी इस योजना के अंतर्गत ₹200000 का बैंक द्वारा लोन दिया जाएगा 7 % कोई भी उपभोक्ता बैंक की सहायता से सिस्टम कॉस्ट का 10% धनराशि जमा करके सोलर पावर प्लांट का लाभ अपने घर में ले सकता है।
इस योजना के अंतर्गत जनपद को 2027 तक 21000 का लक्ष्य मिला है इस वर्ष का 7:5 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जनपद में जुलाई आज तक 19 हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं जिसमे से 136 स्थापित हो चुके है सोलर रूफटॉप लगवायें आकर्षक अनुदान एवं बिजली बिल में राहत पाएं।
जिलाधिकारी ने 31 मार्च 2025 तक समस्त विकास खंडों को 1000 -1000 का लक्ष्य वह नगर पालिकाओं को 200 200 का लक्ष्य नगर पंचायत को 100-100 का लक्ष्य जिला अधिकारी ने दिया है उन्होंने जिला विकास अधिकारी को इसकी निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा है कि इस लक्ष्य के सापेक्ष सोलर पैनल जनपद में स्थापित कराए जाएं जिससे कि आम जनमानस को इनका अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके नेट मीटरिंग की व्यवस्था भी सोलर पैनल में दी जा रही है जिसमें हाइब्रिड की सुविधा मिलती है जिसमें उपभोक्ता बिजली विभाग को अपनी बिजली भी विक्रय कर सकता है इस योजना में बैंक द्वारा भी लोन उपलब्ध कराया जा रहा है सरकार इस योजना को अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाने के लिए हर तरीके की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जिसमें विकास भवन, बागपत बड़ौत तहसील, कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन मैं भी अगले 3 महीने में सोलर पैनल स्थापित हो जाएंगे इसके लिए अनुबंध हो गया है।
जिसके लिए नेडा विभाग द्वारा बेंडर्स चिन्हित कर दिए गए हैं इस योजना के अंतर्गत बैंक, नेडा व विद्युत विभाग के अधिकारियों की मुख्य भूमिका है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह, यूूपी नेडा प्रभारी प्रमोद भूषण शर्मा, अधीक्षण अभियंता विद्युत के पी खान लीड बैंक मैनेजर उपस्थित रहे ।
