RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)14 नवंबर। आज जिला पदाधिकारी बक्सर,अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र की तीनो योजनाओं यथा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भता एवं कुशल युवा कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन हेतु जीविका के साथ कार्य योजना बनाने एवं सभी सी0एल0एफ0 को मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भता योजना का लाभ दिलाने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया।
जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र की तीनो योजनाओं में व्यक्तिगत अभिरूचि नहीं लेने के कारण जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, बक्सर से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।
जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र की तीनो योजनाओं में प्रगति लाने हेतु उप विकास आयुक्त बक्सर की अध्यक्षता में पाक्षिक समीक्षात्मक बैठक करने का निर्देश दिया गया।
कुशल युवा कार्यक्रम में नामांकन 120 से कम या 60 प्रतिशत से कम केवाईपी सेंटरों पर कार्रवाई करने तथा प्रत्येक 15 दिनों में जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर को गहन समीक्षा बैठक करने का निर्देश दिया गया।
नोडल पदाधिकारी-सह-जिला नियोजन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, बी0पी0एम0, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधिगणों के साथ बैठक करते हुए तीनों योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराने हेतु निर्देश दिया गया।
तीनों योजनाओं के नोडल पदाधिकारी को अनुमंडल स्तर संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कर्य योजना में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।
तीनों योजनाओं के वार्षिक लक्ष्य 15 दिसम्बर 2024 तक पूरा करने एवं शिक्षा विभाग के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक एवं नोडल शिक्षक पर जबावदेही निर्धारित करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

बेतिया जिलाधिकारी ने जाति आधारित गणना कार्य का लिया जायजा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री की बैठक।

rktvnews

उपायुक्त विकास कार्यों में अभिरुचि नही दिखाने वाले पदाधिकारी और संवेदको के प्रति हुए सख्त 72 घंटे के अंदर संवेदक कार्य प्रारंभ करें अन्यथा अग्रधन जब्त कर काली सूची में डाला जाएगा:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रत्येक जिले में पटाखा फैक्ट्रियों का निरीक्षण कर शासन को प्रतिवेदन भेजने के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment