
आइसा-इंनौस का सरकार को अल्टीमेटम।
BPSC-PT रद्द कर पुर्नपरीक्षा ली जाए।
पेपर लीक परीक्षा माफिया तंत्र खत्म कर लाठीचार्ज के दोषियों को दंडित करे सरकार-शिवप्रकाश रंजन
आत्महत्या नहीं सोनू कुमार की हुई है सांस्थानिक हत्या-आइसा
29 दिसंबर को पूरे बिहार में मोमबत्ती जलाकर दी जाएगी श्रद्धांजलि।
चक्का जाम में विपक्षी दलों व छात्र-युवा संगठनों से सक्रिय समर्थन की अपील।
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 दिसंबर।भाकपा-माले जिला कार्यालय श्रीटोला आरा में एक आइसा-इंनौस द्वारा प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया गया प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए इंनौस के राज्य सचिव व अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि BPSC अभ्यर्थियों के चल रहे आन्दोलन के पक्ष में आज सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कि किया रविवार तक पीटी परीक्षा रद्द कर नई तारीखों का ऐलान नहीं हुआ तब 30 दिसंबर को पूरे बिहार का चक्का जाम होगा!पटना-दिल्ली की डबल इंजन सरकार के बहरे कानों को सुनाने के लिए सड़क और रेलमार्ग जाम होगा!
युवा विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा है कि BPSC की 70 वीं पीटी पटना समेत बिहार के अनेक केंद्रों पर पेपर लीक व घोर आपत्तिजनक अनियमितताओं के साथ सम्पन्न हुई!परीक्षा रद्द करने की लोकप्रिय मांग उठी!अभ्यर्थी ठंड में धरने पर बैठे पर नीतीश-भाजपा सरकार न सिर्फ जिद्द में बहरी बनी रही बल्कि उल्टे न्याय की मांग कर रहे नौजवानों पर अंग्रेजी शासन की याद दिलाने वाला बर्बर लाठीचार्ज किया!
आगे छात्र-युवा नेताओं ने कहा कि नीतीश-मोदी सरकार बिहार में सुशासन के बड़े बड़े दावे करती है पर एक परीक्षा सुचारु रूप से करा पाने में सफल नहीं है!लोकतांत्रिक मांगे उठाने पर जेल,फर्जी मुकदमे और बर्बर पुलिसिया दमन नियम बनते जा रहा हैं!याद करें कि इसी परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन का विरोध कर रहे छात्र-छात्राओं पर भी लाठीचार्ज किया गया था!
आइसा-इंनौस ने कहा है कि बिहार इस वक्त शिक्षा और परीक्षा माफियाओं के गिरफ़्त में है!समय पर डिग्री न मिलना,कॉलेज में शिक्षक न होना,परीक्षा में धांधली,पैसे पर बिकती नौकरी और डिग्री बिहार में आम चलन बनता जा रहा है,पर सरकार इन माफियाओं पर लगाम लगाने की बजाय युवाओं पर लाठियां चला रही है!
विदित है कि मुजफ्फरपुर केंद्र पर BPSC-PT परीक्षा देने वाले पटना जिले के पालीगंज के सोनू कुमार नाम के छात्र ने इस तनाव में अपनी जान ले ली!यह आत्महत्या नहीं सांस्थानिक हत्या है जिसका जवाब मोदी-नीतीश की जोड़ी को देना होगा!30 दिसंबर के चक्का जाम की पूर्व संध्या 29 दिसंबर को पूरे बिहार में छात्र-नौजवानों के बीच मोमबत्ती जलाकर सोनू कुमार को श्रद्धांजलि दी जाएगी!
आइसा-इंनौस ने सभी विपक्षी राजनीतिक दलों और छात्र-युवा संगठनों से अपील की है कि बिहार के भविष्य के लिए लड़ रहे नौजवानों के पक्ष में एकजुट आंदोलन के लिए आगे आएं और 30 दिसंबर के बिहार का चक्का जाम आंदोलन में सक्रिय हिस्सेदारी करें!प्रेस कांफ्रेंस में इंनौस राज्य सचिव व अगियांव विधायक शिवप्रकाश रंजन के अलावा,इंनौस जिलाध्यक्ष निरंजन केसरी,आइसा जिला सहसचिव रौशन कुशवाहा,आइसा जिला सहसचिव जयशंकर प्रसाद मौजूद थे!
प्रमुख मांगें:
1.BPSC की 70वीं PT रद्द कर परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाए!
2.पेपर लीक-परीक्षा माफिया तंत्र खत्म कर सख्त कानून बनाई जाए!
3.पुलिस लाठीचार्ज के दोषियों को दंडित की जाए!
4.आंदोलनकारी छात्रों को जेल से रिहा कर फर्जी मुकदमें वापस ली जाए!
5.सोनू कुमार के परिजनों को 5 करोड़ का मुआवजा दी जाए!

