RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत नई दिल्ली मुख्यालय से सलाहकार विनय तिवारी ने किया निरीक्षण।

आरा/भोजपुर 25 जुलाई।पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत संचालित स्वच्छता योजना द्वारा पंचायतों में चल रहे ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा इसके सफल कार्यान्वयन हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ,जिसके संचालन का निरीक्षण करने हेतु विनय तिवारी,सलाहकार , मुख्यालय नई दिल्ली,24 जुलाई को भोजपुर जिला पहुंचे। उन्होंने जिला के संदेश पंचायत एवं दावा पंचायत का भ्रमण किया ।
संदेश पंचायत में बने अपशिष्ट प्रसंस्करन इकाई,पलास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई,गाँवो में स्वच्छता का स्तर और मुख्य रूप से सूचना, शिक्षा एवं संचार तथा व्यवहार परिवर्तन संचार का निरीक्षण किया।
वही दावा ग्राम-पंचायत में उन्होंने अपशिष्ट प्रसंस्करन इकाई,पंचायत सरकार भवन,ग्राम-कचहरी,ग्रामीण हाट-बाजार,सेनेट्री नैपकीन प्लांट,ग्रामीणों के बीच जागरूकता का स्तर,गांवों तथा स्वच्छता संरचनाओं पर जन-जागरूकता संदेशो का लेखन का निरीक्षण किया
श्री कुमार के द्वारा गांवों में भ्रमण का मुख्य केन्द्र दीवार चित्रण,दीवार लेखन तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के संरचनाओं पर व्यव्हार परिवर्तन संबंधी संदेशो का लेखन के माध्यम से प्रचार-प्रसार था। विनय तिवारी ने पंचायत के विकास पर पंचायत की मुखिया सुसुमलता से बिंदु वार पूछ ताछ की।इनके साथ सुमन लाल करण जिला समन्वयक ,रंजन बैठा जिला सलाहकार रौशन कुमार, विनय कुमार प्रखण्ड समन्वयक ,सुमन कुमार इत्यादि थे पंचायत में मुखिया को सहयोग करने वालों में मुन्ना सिंह ,मुकेश कुमार, बटी सिंह, मिथुन कुमार, विजेंद्र सिंह ,अजय कुमार ,स्वस्तिक कुमार ,रौशन कुमार, मकसूद, रामजी चौधारी, सुनीता देवी, अनिता देवी, शमीमा खातून आदि थी।

 

Related posts

योग मानसिक शांति, धैर्य और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने का सशक्त माध्यम: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 22 जनवरी 24

rktvnews

भोजपुर:विकास मित्र चयन से संबंधित बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:होटल जायेका में आयुष्मान भारत (डिजिटल) मिशन के अन्तर्गत कार्यशाला कि हुआ आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:सरस मेले का ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम योगदान:कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री

rktvnews

झाबुआ में यूआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज भवन लोकार्पित!देश की प्रगति के लिए जरूरी हैं अभियंता और वैज्ञानिक:शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

Leave a Comment