RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:हनुमान मंदिर रमना मैदान में विजयादशमी पर विशेष प्रसाद वितरीत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अक्टूबर। वैसे तो हनुमान मंदिर रमना मैदान में प्रतिदिन भीड़ रहती है लेकिन इस नवरात्रि के अवसर पर भक्तों के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। विजयादशमी के अवसर पर स्थानीय शनिवार को हनुमान मंदिर रमना आरा में विशेष प्रसाद का वितरण मंदिर के महंत सुमन बाबा के नेतृत्व ने भाजपा के गुड्डू सिंह बबुआन के सौजन्य से सम्पन्न हुआ। उक्त मौके पर प्रसाद वितरण के बाद भक्त गुड्डू सिंह बबुआन ने बताया कि हनुमान जी के कृपा से आज लगभग चार हजार से भी ज्यादा लोगो ने विशेष प्रसाद पाया। इन्होंने बताया की आज से हर शनिवार को विशेष प्रसाद का वितरण हनुमान मंदिर में होगा। मंदिर प्रबंधन के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि यह अच्छी पहल है। हर शनिवार को विशेष प्रसाद वितरण से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। उक्त मौके पर मंदिर प्रबंधन के कोषाध्यक्ष संजय राय, संरक्षक मण्डल के अभय विश्वास भट्ट,सुनील पाठक, यशवन्त नारायण, रोहित सिंह बजरंगी, प्रियांशू सिन्हा, लाली कुमार समेत दर्जनों भक्त मौजूद थे।

Related posts

महाकुम्भ में पहली बार पहुंचे कई देशों के बौद्ध भिक्षु,भंते व लामा।

rktvnews

पटना:अभाव-ग्रस्त लोगों को प्रेरणा देती है न्यायमूर्त्ति मान्धाता सिंह की आत्म-कथा: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

बक्सर:रांची हाई कोर्ट के न्यायाधीश सहित बक्सर डीएम ने ब्रह्मपुर शिव मंदिर में स्वच्छता हेतु किया श्रमदान।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों को घर बैठे मिलेगी बस की समय सारणी और बस रूट की जानकारी।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना -2023 पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए आज हवाई यात्रा से रवाना होंगे 100 वरिष्ठ नागरिक! वरिष्ठ नागरिकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जताया आभार।

rktvnews

Leave a Comment