RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:महाराजा स्टेडियम में मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह।

विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जायेगी आकर्षक झांकी।

गणतंत्र दिवस को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी बैठक।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)27 दिसंबर।गणतंत्र दिवस समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उदेश्य से आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी।
जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह का आयोजन स्थानीय महाराजा स्टेडियम में कराया जाना है। गणतंत्र दिवस समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु सभी संबंधित विभागों एवं कार्यालयों को अपने-अपने कार्यों का निष्पादन ससमय कराना होगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेवारियों को अच्छे से निवर्हन करें।
उन्होंने कहा कि झण्डोत्तोलन के पूर्व यह सुनिश्चित हो लिया जाय कि झण्डा सही तरीके से बंधा हो तथा झंडे का रंग अपने स्थान पर हो। महाराजा स्टेडियम अवस्थित मंच को सुसज्जित करने, आगत सज्जनों की बैठने की व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र अधिष्ठापन, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई सहित परेड का पूर्वाभ्यास, शहर के मार्गों की समुचित साफ-सफाई, चौक-चौराहों पर अधिष्ठापित गोलंबरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन आदि कार्य सुनिश्चित किया जाय।
उन्होंने निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों से संबंधित संक्षिप्त, आकर्षक एवं बेहतरीन झांकी निकालने की व्यवस्था की जाय। इस हेतु जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सर्व शिक्षा अभियान, जिला कृषि कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, उत्पाद विभाग, जीविका परियोजना, आईसीडीएस, कल्याण आदि विभाग/कार्यालय थीम का चयन कर उसकी तैयारी प्रारंभ करें।
उन्होंने निर्देश दिया कि मुख्य समारोह स्थल के मंच की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करें। समारोह स्थल पर एंबुलेंस सहित चिकित्सक दल एवं पारा मेडिकल स्टॉफ, अग्निशामक दस्ता पूरी तरह से मुस्तैद रहेंगे। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की भी पुख्ता व्यवस्था की जाय।
समीक्षा के क्रम में बताया गया कि झण्डोत्तोलन हेतु समय का निर्धारण कर दिया गया है। 09.00 बजे पूर्वाह्न महाराजा स्टेडियम, बेतिया, 10.30 बजे पूर्वाह्न समाहरणालय प्रांगण, 10.35 बजे पूर्वाह्न विकास भवन परिसर, 10.40 बजे पूर्वाह्न पुलिस अधीक्षक, बेतिया के कार्यालय परिसर, 10.50 बजे पूर्वाह्न अनुमंडल कार्यालय, 11.00 बजे पूर्वाह्न गृह रक्षा वाहिणी कार्यालय परिसर, 11.10 बजे पूर्वाह्न पुलिस केन्द्र, बेतिया, 11.40 बजे पूर्वाह्न महादलित टोला में झण्डोत्तोलन सम्पन्न कराया जाना है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिला कल्याण पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड के महादलित टोलों में झण्डोत्तोलन की तैयारी करेंगे तथा सफलतापूर्वक सम्पन्न करायेंगे। महादलित टोलों में झण्डोत्तोलन के लिए वरिष्ठ व्यक्तियों का चयन कर लेंगे। इस कार्य में महिलाओं को प्रथम प्राथमिकता दी जाय। साथ ही महादलित टोलों को समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,अनिल कुमार सिन्हा, निदेशक, डीआरडीए, अरूण प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता, रोचना माद्री, बेबी कुमारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर के जगदरा गांव में पारंपरिक और प्राकृतिक रूप से मनाई गई होली।

rktvnews

भोपाल:संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

शिक्षा विभाग द्वारा नया वेतन व्यवस्था लागू करना सरकार की मंशा पर सवालिया निशान : अध्यक्ष कन्हैया बहादुर सिन्हा

rktvnews

छत्तीसगढ़:मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए साकार करेंगे विकसित छत्तीसगढ़ का सपना- मुख्यमंत्री

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2024 का उद्घाटन किया।

rktvnews

रायपुर : राज्य में हरित पटाखों का ही होगा विक्रय एवं उपयोग, दीवाली में 2 घंटे ही फोड़ सकेंगे पटाखे।

rktvnews

Leave a Comment