RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक, मोंथा चक्रवात से जानमाल की सुरक्षा को लेकर नगर निकाय, प्रखंड व अंचल के क्षेत्रीय पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

01 नवंबर तक अलर्ट पर रहेंगे सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी, आश्रय गृहों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे : उपायुक्त

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)29 अक्टूबर।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक आयोजित की गई । बैठक में मोंथा चक्रवात से कैसे जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, आश्रय गृहों को चिन्हित करने, अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता, जर्जर सरकारी भवनों आदि पर विस्तृत चर्चा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार मोंथा चक्रवात के जिला में प्रवेश के कारण अगले 2-3 दिनों तक तेज हवा एवं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। सभी नगर निकाय, प्रखंड तथा अंचल के क्षेत्रीय पदाधिकारी पूरी तरह से सतर्क रहें, जो सुरक्षात्मक कदम उठाये जा सकते हैं इसकी तैयारी रखें, किसी भी कीमत पर जानमाल का नुकसान नहीं होनी चाहिए।
उपायुक्त ने वैसे सभी आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल को चिन्हित कर रिपोर्ट करने की बात कही जिनकी छत जर्जर स्थिति में हो। जर्जर सरकारी भवनों को सील करने के निर्देश दिए। उन्होने आवश्यकतानुरूप आश्रय गृहों को चिन्हित कर फूड सप्लायर को स्टैंडबाई में रखने की बात कही। तेज हवा या बारिश के कारण किसी भी नागरिक के घर की क्षति होने, फसलों की बर्बादी पर उचित डाक्यूमेंटेशन कर तत्काल रिपोर्ट करने का निर्देश दिए ताकि उचित मुआवजा दिलाने की कार्रवाई ससमय की जा सके । सोशल मीडिया तथा माइकिंग एवं अन्य उचित माध्यमों से नागरिकों के बीच चक्रवात को लेकर जागरूक करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्वास्थ्य उप केन्द्र में दवाओं की उपलब्धता जांचने, अतिरिक्त एंबुलेंस को ऑन कॉल रखने की बात कही गई ताकि किसी भी नागरिक को इलाज के समय व्यर्थ न गंवाना पड़े।
उपायुक्त ने कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में एमसीसी प्रभावी है तथा पूरे जिला में राजनीतिक गतिविधि रेगुलेटेड है, ऐसे में कोई राजनीतिक दल/ कार्यकर्ता प्राकृतिक आपदा की स्थिति में नागरिकों को कुछ सहयोग करना चाहते हों तो नजर रखें। उन्हें सुझाव दें कि किसी भी प्रकार का सहयोग जिला प्रशासन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की कार्रवाई करेंगे। चक्रवात के कारण अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है तो तत्काल रिस्पॉन्ंड करें। पेड़, जर्जर बिजली पोल या झूलते तार की मरम्मती करायें। सभी प्रखंड स्थानीय स्तर पर कमांड सेंटर चिन्हित कर गोताखोर, रस्सी, लाइफ जैकेट या अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, डीईओ, डीएसई, भवन, विद्युत विभाग के अभियंता, सिविल डिफेंस के प्रतिनिधि मौजूद रहे, बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी ऑनलाइन जुड़े।

Related posts

बिहार:भोजपुर:गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी में रंगोली और दीपोत्सव बना आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

भोपाल:बच्चों में अच्छे संस्कारों का बीजारोपण बाल साहित्य से ही संभव है।

rktvnews

एम.सी. मैरी कॉम, अवनि लेखरा और सुहास यतिराज ने परीक्षा पे चर्चा 2025 के सातवें एपिसोड में हिस्सा लिया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:आरडीएसएस योजना का लाभ आम उपभोक्ताओं को जल्द मिले : ऊर्जा मंत्री

rktvnews

भोजपुर:”बदलो बिहार महाजुटान”बिहार के बदलाव के संघर्ष को देगी ताकत:कुणाल

rktvnews

देवघर:जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment