RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:एफएमबी के तहत 03 ग्रुपों को प्रदान की गयी स्वीकृति।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न।

कृषि विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश।

लाभुकों के चयन में पूर्ण पारदर्शिता बरतने का निर्देश।

RKTV NEWS/बेतिया ( पश्चिमी चंपारण)27 दिसंबर।जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में कृषि यांत्रिकरण के घटक (6) फार्म मेशनिरी बैंक (एफएमबी) के स्वीकृति हेतु जिलास्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न हुयी।
समिति की बैठक में एफएमबी के 03 लक्ष्य के विरूद्ध प्राप्त आवेदनों का प्रथम आओ, प्रथम पाओ के सिद्धांत पर प्रथम तीन ग्रुप को स्वीकृति प्रदान की गयी। इस योजना के लाभार्थी एफपीओ/आत्मा योजना से गठित ग्रुप के लोग हो सकते हैं।
समिति की बैठक को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से कराना सुनिश्चित करें। लाभुकों के चयन में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाय। किसी के प्रभाव में आकर लाभुकों का चयन नहीं करें। लाभुकों के चयन में विभागीय दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरती जाय। गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।
उन्होंने निर्देश दिया कि कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें ताकि जिले के सभी क्षेत्रों के कृषक लाभान्वित हो सके। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन प्रखंडों में लाभुकों का चयन नहीं किया गया है, वहां के कृषकों को भी लाभान्वित करने की दिशा में ठोस कार्रवाई करें।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रवीण कुमार राय सहित सहायक निदेशक, कृषि अभियंत्रण, कृषि विज्ञान केन्द्र, माधोपुर के वैज्ञानिक, सहायक निदेशक, उद्यान एवं कृषि विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:मिलावटी मसालों पर सरकार सख्त,अनसेफ मसाले मिलने के बाद प्रदेशभर में कार्रवाई।

rktvnews

आज नमक कुछ ज्यादा था : कीर्ति जायसवाल

rktvnews

उत्तर प्रदेश:श्रीरामलला मंदिर में 30 अप्रैल को होगी मूर्तियों की स्थापना, जून में प्राण प्रतिष्ठा।

rktvnews

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर “स्वराज” का पहला सीजन लॉन्च किया।

rktvnews

13 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया, शोभन में ही बनेगा दरभंगा एम्स!डीएमसीएच में 2500 बेड का नया अस्पताल मिथिला के लिए बड़ी सौगात, मिथिलावासियों की ओर से मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का आभार : संजय कुमार झा

rktvnews

Leave a Comment