RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

13 जुलाई को विधान सभा मार्च के दौरान पुलिसिया कार्रवाई में घायल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कुशलछेम लिया भाजपा भोजपुर प्रतिनिधी मण्डल ने।

घायलों का कुशलछेम लेता प्रतिनिधी मण्डल

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 18 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश द्वारा 13 जुलाई को आयोजित राजव्यापी विधानसभा मार्च के दौरान बिहार सरकार द्वारा सुनियोजित रूप से शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला करते हुए लाठियां बरसाई गई थी। उक्त बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज ,आंसू गैस और पानी की बौछार मे भोजपुर जिला के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी गंभीर चोटे आई थी, जिसमे आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, तरारी विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भुवर ओझा, जिला उपाध्यक्ष मीरा यादव , प्रवक्ता निलेश जैन,धीरज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी स्वास्थ्य की स्थिति जानने के लिए भाजपा भोजपुर के जिलाध्यक्ष दुर्गाराज के नेतृत्व में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह , भाजपा भोजपुर के जिला प्रभारी टी. एन सिंह , जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह , जिला उपाध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन जी, जिला महामंत्री पूनम कुशवाहा, जिला मंत्री संतोष चंद्रवंशी, जिला प्रवक्ता संतोष तिवारी , निशांत शेगंर पूर्व किसान मोर्चा महामंत्री संजय तिवारी इत्यादि ने भेंट कर उनके स्वास्थ्य और इलाज की जानकारी प्राप्त की।इस संबंध में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया कि 13 जुलाई को हुए घटना मे चाचा-भतीजा की निकम्मी सरकार ने प्रजातंत्र का गला घोटते हुए राजनीतिक कार्यकताओ पर जानलेवा हमला करवाया, जिसमे हमारे जहानाबाद के महामंत्री विजय सिंह की जान चली गई। पुलिस द्वारा सांसदो और महिलाओं को भी नही बख्शा गया।भारतीय जनता पार्टी इस भ्रष्ट और हत्यारी सरकार को जनता के साथ मिलकर सबक सिखाएगी।सड़क से सदन तक संघर्ष जारी है।
वही बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बिहार सरकार को घेरते हुए कहा कि नीतीश कुमार बिहार मे जंगलराज और गुंडाराज की सरकार चला रहे है।एक चार्जशीटेड को उपमुख्यमंत्री बनाकर रखे हुए है और बेरोजगारो और शिक्षको का हक मारने मे लगे हुए है। जंगलराज की समाप्ति जिस प्रकार बिहार की जनता ने किया था,उसी प्रकार 2024 मे ही बिहार से इनकी समाप्ति हो जायेगी।

Related posts

प्रधानमंत्री ने वी.के. मल्होत्रा के निवास पर जाकर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लाला लाजपत राय को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री कांगुड़ा नागराज मंदिर पुनर्स्थापना जागरण समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2024 को संबोधित किया।

rktvnews

भगवान विष्णु के 16वें अवतार हैं भगवान परशुराम : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उप सभापति पैनल का पुनर्गठन किया।

rktvnews

Leave a Comment