RK TV News
खबरें
Breaking Newsउपलब्धि

भोजपुर:आरा के लाल आर्यव ने स्पेलिंग बी कांटेस्ट में गाड़ा झंडा।

आरा/ भोजपुर 13 अक्टूबर।संत जेवियर स्कूल, आरा के कक्षा 3 के छात्र आर्यव नंदा ने आल इंडिया स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त कर भोजपुर और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है । ज्ञात हो कि इंडिया स्पेलिंग बी एक राष्ट्रीय स्तर की शब्दों पर आधारित प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है जिसमें कठिनतम शब्दों की सही स्पेलिंग पूछी जाती है। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय के अलावे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी आयोजित होती है। आर्यव ने इस प्रतियोगिता के ग्रुप 2 यानी कक्षा 2 और तीन वाले समूह में स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है । क्लब रोड आरा के निवासी आर्यव के पिता अनूप कुमार एक व्यवसाई एवं माता सुषमा जी एक शिक्षिका हैँ। आर्यव के माता पिता ने बताया कि आर्यव शुरू से ही मेधावी हैँ और वर्ग में निरंतर प्रथम स्थान प्राप्त करते हैँ। आर्यव राष्ट्रीय स्तर पर भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में अव्वल आने का लक्ष्य रखते हैँ।

Related posts

भोजपुर:शहर में लगा महाजाम, आम लोग हो रहे परेशान।

rktvnews

हनुमानगढ़:सेंट्रल पार्क में होली के संग रंगोली कार्यक्रम का आयोजन,रंगों के साथ 19 अप्रैल को अवश्य मतदान करने का संदेश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से सरदार पटेल के सम्मान में 31 अक्टूबर को एकता दौड़ में शामिल होने का आग्रह किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई दीपावली, कालीपूजा व छठ पूजा में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक, श्रद्धालुओं हेतु आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था आदि को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:संत रविदास की मनाई गई जयंती।

rktvnews

गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित “अबुआ आवास योजना” के अंतर्गत स्वीकृत पत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन।

rktvnews

Leave a Comment