RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:छात्रों की आवाज बनेगा छात्र संवाद, एक सितंबर को राधाकृष्णन सभागार सभागार में होगा कार्यक्रम।

आरा/भोजपुर)डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 अगस्त।छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से एक सितंबर को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कतिरा मोड़ स्थित पुराने परिसर के राधाकृष्णन सभागार में छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को आरा क्लब मोड़ स्थित कैरियर बॉस इंस्टीट्यूट में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता छात्र रालोमो के भोजपुर जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र रालोमो बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अनीश मौर्या मुख्य रूप से शामिल होंगे।नीतीश कुशवाहा ने कहा कि छात्र संवाद के माध्यम से विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों के विद्यार्थियों की समस्याओं को सीधे सुना जाएगा। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र पाठक, प्रदेश महासचिव बद्रीनारायण पाठक, प्रदेश सचिव सुमित गोस्वामी, विकास पासवान, दीपक कुमार, प्रिंस कुशवाहा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:स्व.रमेश मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का प्राचार्या प्रो कनकलता ने किया उद्घाटन,बिहिया क्रिकेट अकादमी ने 84 रनों से विजयी।

rktvnews

द्वितीय अपील की सुनवाई के क्रम में कार्य में कोताही बरतने वाले सीओ एवं आरओ पर जिलाधिकारी ने लगाया 5-5 हजार रुपए का अर्थदंड।

rktvnews

रामगढ़:जिला प्रशासन की बहुत ही पारदर्शी पहल ,घर बैठे लोगों को मिल रहे है ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड।

rktvnews

भोजपुर:राजकीय कन्या मध्य विद्यालय अनाईठ में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

चतरा:झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से संबंधित बैठक।

rktvnews

अपने घर आंगन में सकारात्मक प्रभाव वाले औषधीय पौध लगा कर जटिल व्याधियों से निजात पाए:योग गुरु

rktvnews

Leave a Comment