RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड राज्य का निर्माण एवं अलग आदिवासी मंत्रालय भाजपा की देन!भाजपा ने बार बार किया आदिवासी समाज का सम्मान : बाबूलाल मरांडी

चाईबासा/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)11 नवंबर।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज चाईबासा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 15 नवंबर को होने वाले खूंटी दौरे की भाजपा पश्चिम सिंहभूम जिला द्वारा आयोजित तैयारी बैठक को संबोधित किया।
मरांडी ने कहा कि भाजपा और पार्टी की सरकार जनजाति समाज के कल्याण केलिए समर्पित है। भाजपा ने बार बार आदिवासी समाज का सम्मान बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य का गठन श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को किया। अटल जी ने केंद्र में अलग आदिवासी मंत्रालय बनाया। संथाली जनजाति भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल किया।
उन्होंने कहा कि आज पिछले 9वर्षों में मोदी सरकार ने जनजाति समाज का स्वाभिमान और सम्मान बढ़ाते हुए कई ऐतिहासिक कार्य किए।
उन्होंने कहा आज देश में पहली बार मोदी कैबिनेट में 8आदिवासी मंत्री शामिल हैं। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद महामहिम राष्ट्रपति को जनजाति समाज की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी सुशोभित कर रही हैं।
कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज ही नही देश के गौरव हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जन्मदिन 15नवंबर को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित किया। भगवान बिरसा मुंडा ने जिस जेल में अपनी शहादत दी उस जेल परिसर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्मारक बना दिया।
उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा की जयंती अब उत्सवों की माला बन गया।एक दिन कई खुशियां झारखंड के नाम दर्ज है।
उन्होंने कहा कि इस बार का जनजाति गौरव दिवस झारखंड के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय होगा।जब पहली बार कोई प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु में स्वयं उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे ,नमन करेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 वर्षों तक देश में राज्य किया लेकिन जनजाति समाज कांग्रेस पार्टी केवल वोट बैंक के नजरिए से आदिवासियों को देखती रही।उनके सर्वांगीण विकास पर कोई ध्यान नही दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने केलिए लगातार आदिवासी,दलित पिछड़े ,वंचित समाज के कल्याण केलिए कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता प्रधानमंत्री जी को सुनने केलिए बेसब्री से इंतजार कर रही है।
जनता एक साथ राज्य स्थापना दिवस,जनजाति गौरव दिवस,सोहराई सभी उत्सवों को मनाएगी। यह दिन खुशियों का खजाना लेकर आया है।
बैठक में जिलाध्यक्ष सतीश पूरी,प्रवक्ता सरोज सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के मैसुरू जिले में सुत्तूर यात्रा महोत्सव को संबोधित किया।

rktvnews

उज्जैन:श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर मे विभिन्न मामलों में 3 गये जेल।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:निर्भीक होकर करें मतदान,वेबकास्टिंग के माध्यम से रहेंगी मतदान पर नजर।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

rktvnews

भोजपुर : उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह ने वीसी द्वारा की जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment