
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 अगस्त। भोजपुर जिले के व्यवसायियों की शीर्ष प्रतिनिधि संस्था भोजपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री, आरा के आगामी सत्र 2026-28 के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन रविवार को सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। प्रदीप नारायण दास को अध्यक्ष एवं डॉ. आदित्य विजय जैन को महासचिव पद के लिए मनोनीत किया गया।भोजपुर चैम्बर की आम सभा रविवार को श्री मैना सुन्दर भवन में आयोजित हुई। इसमें चैम्बर के सदस्यों ने आगामी सत्र के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन किया। चैम्बर की परंपरा के अनुरूप इस बार भी चुनावी प्रक्रिया के बजाय सदस्यों की सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
सर्वसम्मति से मनोनयन को चैम्बर की एकजुटता और आपसी समन्वय की परंपरा के रूप में देखा जा रहा है। नवनिर्वाचित पदाधिकारी आगामी सत्र में जिले के व्यवसायियों और उद्योग जगत से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा उनके हितों के लिए कार्य करेंगे। शहर के प्रमुख व्यवसायी और जनप्रतिनिधियों ने चाइनीस दोनों पदाधिकारी को बधाई और शुभकामनाएं दी। जिसमें एमएलसी जीवन कुमार ,पूर्व एमएलसी लाल दास राय डॉक्टर एस के रूंगटा, सहित अन्य रहे।



