
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)26 दिसंबर।हक दो वादा निभाओ आंदोलन के तहत खेग्रामस के राज्यव्यापी आह्वान पर आज आरा अंचल /प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया गया. यह धरना 9 सूत्री मांग पर आयोजित हुआ. जो जहां बसे है उस जमीन का उन्हें पर्चा दो,प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भूमिहीनों को दी जाय. लघु उद्यमी योजना के तहत 6000 ₹ से कम का आय प्रमाण पत्र बनाने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन 3000 ₹ करने,सभी गरीब महिलाओं को महिला सम्मान योजना के तहत 2500 ₹ देने की मांग, प्रीपेड स्मार्ट मीटर रोक लगाने,200 युनिट फ्री बिजली मुहैया कराने,मनरेगा मे 200 दिन काम और 600 ₹ मजदूरी करने,आरा प्रखंड के बाढ पीड़ितों के बकाया राशी का भुगतान शीघ्र देने, मोटेशन के नाम पर लूट तथा आरा अंचल पदाधिकारी अपने दफ्तर मे बैठे तथा प्रखंड कार्यालय के भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग पर आयोजित हुआ. इस धरना की अध्यक्षता शहरी गरीब मोर्चा के नेता लाल मोहर बिन्द ने किया तथा संचालन खेग्रामस नेता कामता प्रसाद बिन्द ने किया.
धरना को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा अंचल कार्यालय आकंठ भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है मोटेशन के नाम पर भारी लूट जारी है क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि गरीबों का राशन 5 केजी के जगह 4 केजी देकर भारी लूट जारी है.आरा सी.ओ.दफ्तर से लगातार फरार रहती है.बाढ रात की राशी मे भारी लूट हुई है. भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि नीतिश भाजपा सरकार गरीब विरोधी है नीतिश राज मे नौकरशाह बे लगाम हो गये है. माले नेता ने 9 मार्च 2025 को बदलो बिहार महाजुटान मे हजारों की संख्या मे गरीबों को पटना चलने का गरीबों से आह्वान किया.
खेग्रामस नेता कामता प्रसाद बिन्द ने कहा कि जो गरीब जहा ब से है सरकार उन्हें पर्चा दे.तथा सभी जरुरत मंदो को पक्का मकान बनाई जाय तथा आवास योजना मे लूट पर रोक लगाई जाय.
भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व मे 6 सदसीय प्रतिनिधि मंडल ने आरा प्रखंड विकास पदाधिकारी को 9 सूत्री मांगों का मांग पत्र दिये.
आज के धरना मे शामिल प्रमुख लोगों मे राज्य कमिटी सदस्य व आरा मु.सचिव विजय ओझा.जिला कमिटी सदस्य अमित कुमार बंटी, ऐपवा नेत्री संगीता सिंह, जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम, हरिशंकर साह, राजेन्द्र यादव, महेश पासवान, संतोष यादव, दयाशंकर सिंह, पंकज कुशवाहा, शिवनारायण साह थे।

