RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जवईनियां के विस्थापितों के पुनर्वास से लेकर भोजपुर में सिंचाई, बिजली, सड़क एवं पुल निर्माण तक 9 प्रमुख मांगों को लेकर भाकपा माले ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्र।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)25 अगस्त।आज सांसद सुदामा प्रसाद एवं भाकपा-माले के भोजपुर जिला सचिव अभ्युदय के नेतृत्व में भाकपा – माले का प्रतिनिधि मंडल भोजपुर जिले की विभिन्न गंभीर जनसमस्याओं एवं लंबित विकास कार्यों के समाधान की मांग को लेकर जिलाधिकारी, भोजपुर को पत्र सौंपकर तत्काल एवं समयबद्ध कार्रवाई की मांग की है।

पत्र में जवईनियां गांव में बाढ़ एवं कटाव से उत्पन्न स्थिति, विस्थापित परिवारों के पुनर्वास, भूमिहीन परिवारों को उजाड़ने पर रोक, सूखा प्रभावित क्षेत्रों में सिंचाई एवं विद्युत आपूर्ति, फसल क्षति का मुआवजा तथा जिले में आवश्यक सड़क एवं पुल निर्माण सहित कुल नौ प्रमुख मांगों को उठाया गया है।

सांसद ने कहा कि जवईनियां गांव में बांध के निर्माण एवं मरम्मत कार्य में अनियमितता की शिकायतों की उच्चस्तरीय जांच कराकर बांध की मजबूती सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। बाढ़ के समय सुरक्षित आवागमन के लिए ग्रामीण स्वयं श्रम एवं आर्थिक सहयोग से गंगा किनारे मंदिर से नवरंगा तक सड़क का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने विस्थापित परिवारों को वासभूमि का पर्चा उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

पत्र में बताया गया है कि वर्ष 2024-25 में गंगा नदी की भीषण बाढ़ एवं कटाव के कारण जवईनियां गांव नदी में विलीन हो गया। 127 विस्थापितों को वासभूमि आवंटित की गई है, जबकि अनुसूचित जनजाति एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 66 विस्थापित परिवार अभी भी वासभूमि से वंचित हैं। इन सभी परिवारों को तत्काल वासभूमि आवंटित कर पर्चा देने की मांग की गई है।

बिलौटी में बसाए गए विस्थापित परिवारों के लिए प्रत्येक परिवार को आवास निर्माण हेतु ₹2.50 लाख की सहायता, पेयजल के लिए चापाकल, बच्चों का विशेष व्यवस्था के तहत विद्यालयों में नामांकन, खराब सड़क की मरम्मत तथा बिलौटी में विद्यालय निर्माण की मांग की गई है।

भूमिहीन परिवारों को उजाड़ने पर रोक की मांग
शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-1 में पश्चिम पोखरा के समीप करीब 40 वर्षों से रह रहे दलित समुदाय के लगभग 120 भूमिहीन परिवारों का मामला भी उठाया गया है। इनमें से नौ परिवारों को घर खाली करने का नोटिस दिए जाने पर सांसद ने तत्काल रोक लगाने तथा समुचित पुनर्वास एवं आवास की व्यवस्था किए बिना किसी भी परिवार को विस्थापित नहीं करने की मांग की है।

सूखा प्रभावित क्षेत्रों में नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की मांग भोजपुर के दक्षिणी इलाके में सूखे की गंभीर स्थिति को देखते हुए तापा क्षेत्र के 52 गांवों सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि कई क्षेत्रों में रोपनी नहीं हो सकी है और जहां रोपनी हुई है, वहां पानी के अभाव में धान की फसल सूख रही है। कोइलवर, गड़हनी तथा कटेया-बिहिया रजवाहा में निचले छोर तक पानी पहुंचाने की गारंटी करने की मांग की गई है।

इसके साथ ही जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा अनावश्यक बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की गई है।

श्रीटोला एवं बहिरो लख में नए पुल और सड़क निर्माण की मांग आरा बस स्टैंड के समीप श्रीटोला नहर पर पुराने एवं जर्जर फुटपाथ पुल के स्थान पर चौड़े और मजबूत आरसीसी पुल का निर्माण कराने की मांग की गई है। इसी प्रकार आरा नगर के वार्ड संख्या-45 स्थित बहिरो लख के जर्जर एवं छोटे पुल का पुनर्निर्माण कराने की मांग की गई है।

सांसद ने बस स्टैंड से शिवगंज मोड़ तक जर्जर सड़क के तत्काल पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण की भी मांग की है। पत्र में कहा गया है कि इन पुलों एवं सड़क के संबंध में पूर्व में भी कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया जा चुका है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। इसलिए जनहित एवं नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए।

बनाही के 106 किसानों को फसल क्षति मुआवजा देने की मांग बिहिया प्रखंड के बनाही गांव के बाधार में 2 अप्रैल 2026 को हुई अगलगी में गेहूं की तैयार फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई थी। फसल क्षति मुआवजा के लिए 115 किसानों की सूची तैयार की गई थी, जिसमें अभी तक केवल 9 किसानों को मुआवजा मिला है। सांसद ने शेष 106 किसानों को तत्काल फसल क्षति का मुआवजा देने की मांग की है।

सांसद सुदामा प्रसाद ने जिलाधिकारी से कहा कि इन सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए जाएं तथा जनहित से जुड़े इन कार्यों की प्रगति की निगरानी सुनिश्चित की जाए।

प्रतिनिधि मंडल में अगिआंव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन, बड़हरा प्रखण सचिव नंदजी, बिहिया प्रखंड सचिव हरेंद्र सिंह, जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम, जिला स्थायी समिति सदस्य चन्दन कुमार शामिल थे।

Related posts

एसबी कॉलेज में राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से फेयरवेल आयोजित!कालेज लाईफ की खट्टी-मीठी यादें अमिट,कैरियर बनाना महत्वपूर्ण:प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी

rktvnews

भोजपुर फुटबॉल संघ की नई कार्यकारिणी में लिए गए कई निर्णय।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने एनएच-119ए फोरलेन परियोजना सहित प्रमुख सड़क योजनाओं की वीसी के माध्यम से की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:कारपोरेट-महाजनी लूट को छुपाने के लिए नरेंद्र मोदी ने छेड़ा मंगलसूत्र का राग, माइक्रो-फाइनेंस का कर्ज बना महिलाओं के गले की फांस : मीना तिवारी

rktvnews

गढवा:जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय प्रतियोगिता 2023 का आयोजन।

rktvnews

सोनपुर मेले में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पेवेलियन का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment