RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:कड़ाके की ठंड में जिलाधिकारी द्वारा रैन बसेरों का मध्यरात्रि निरीक्षण, कंबल व राहत सामग्री का वितरण।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)01 जनवरी। जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह द्वारा बुधवार देर रात्रि हाजीपुर शहर स्थित रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया गया एवं जरूरतमंद, असहाय, वृद्ध एवं बेसहारा लोगों के बीच निरंतर कंबल वितरण कार्यक्रम को साल के अंत तक जारी रखा गया । जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल परिसर एवं त्रिमूर्ति चौक स्थित रैन बसेरों का भ्रमण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, सोने की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में ठहरे जरूरतमंद, असहाय, वृद्ध एवं बेसहारा लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को सभी सुविधाएं और बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को असुविधा नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए देर रात्रि शहर के विभिन्न स्थानों पर भूमिहीन एवं निराश्रित व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान महिलाओं को सूती साड़ियाँ, पुरुषों को धोती तथा बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी ने सभी लाभार्थियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना की।
संवाद के क्रम में महिलाओं ने अपनी आजीविका संबंधी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वे सीमित संसाधनों के साथ बकरा-बकरी पालन एवं मजदूरी के माध्यम से परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं। जिलाधिकारी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिला पदाधिकारी की इस संवेदनशील और मानवीय पहल से रैन बसेरों में रह रहे भूमिहीन एवं निराश्रित व्यक्तियों में राहत की भावना उत्पन्न हुई तथा प्रशासन के प्रति विश्वास और भरोसा और मजबूत हुआ।

Related posts

पटना:लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती एवम सम्मान समारोह अयोजित।

rktvnews

हाई कोर्ट का फैसला महागठबंधन  सरकार की जीत : राहुल तिवारी  

rktvnews

राष्ट्रपति ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, मंगलगिरी के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डुम्बूर में 450 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘माताबारी पर्यटन सर्किट’ की आधारशिला रखी।

rktvnews

जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह!राज्य मंत्री ने किया जिला और ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों को सम्मानित।

rktvnews

गढ़वा :समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment