RK TV News
खबरें
Breaking Newsउपलब्धि

सारण:कालाजार उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सारण जिला को राज्य स्तर पर मिला अवार्ड।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने डॉ दिलीप कुमार सिंह को किया सम्मानित।

कालाज़ार उन्मूलन के लिए सारण में किया गया महत्वपूर्ण कार्य,कालाज़ार मुक्त जिला होगा घोषित।

RKTV NEWS/छपरा(सारण )25 दिसंबर।सारण जिले को कालाज़ार उन्मूलन में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पटना में आयोजित एक विशेष समारोह में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सिंह, वीडीसीओ अनुज कुमार और उनकी पूरी टीम को प्रदान किया। इस दौरान मंत्री ने सम्मान के प्रतीक चिन्ह और सर्टिफिकेट देकर उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को सराहा। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने समारोह में कहा कि कालाज़ार जैसे खतरनाक रोग से निपटने के लिए राज्य में सारण जिले ने एक मिसाल पेश की है। जिला की पूरी टीम के अथक प्रयासों के कारण कालाज़ार को नियंत्रित करने और उन्मूलन की दिशा में सारण को सफलता मिली है। यह पुरस्कार जिले के हर एक अधिकारी और कर्मचारी के मेहनत का परिणाम है।

सामूहिक प्रयास से मिली सफलता

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उन्हें नहीं, बल्कि उनकी पूरी टीम को मिला है। उन्होंने बताया कि कालाज़ार उन्मूलन में पूरी टीम का योगदान है, और यह सफलता सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि कालाज़ार उन्मूलन के लिए टीम ने विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में निरंतर जागरूकता अभियान चलाया, मरीजों की पहचान की और उनका उचित इलाज किया। सारण जिले में कालाज़ार उन्मूलन के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। इस रोग को समाप्त करने के लिए जिले में व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य अभियान चलाए गए, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया गया और कालाज़ार के मरीजों का समय पर इलाज किया गया।

प्राप्त लक्ष्य को 3 साल तक रखा गया सस्टेन

वीडीसीओ अनुज कुमार ने बताया कि 2022 में जिले ने कालाज़ार उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इसके तहत यह सुनिश्चित किया गया था कि जिले के किसी भी प्रखंड में 10,000 की आबादी पर एक से अधिक कालाज़ार के मरीज न हों। इस मानक को पूरा करने के बाद जिले को कालाज़ार उन्मूलन का प्रमाणपत्र मिला।
इसके बाद, जिले में कालाज़ार को पूरी तरह से नियंत्रित रखने के लिए निरंतर निगरानी रखी गई। 2022 में प्राप्त लक्ष्य को तीन साल तक सस्टेन बनाए रखने का उद्देश्य रखा गया था, और सारण जिला ने इसे पूरी तरह से कायम रखा।

अब कालाज़ार मुक्त जिले का मिलेगा दर्जा

अब सारण को कालाज़ार मुक्त जिला घोषित किया जाएगा। इसके लिए एक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय टीम की ओर से जांच की जाएगी। यह टीम जिले के विभिन्न गांवों और प्रखंडों में जाकर यह सुनिश्चित करेगी कि कालाज़ार के कोई नए मामले न मिले। टीम की जांच के बाद, कालाज़ार उन्मूलन की औपचारिक घोषणा की जाएगी। यह घोषणा जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जाएगी। यह सफलता न केवल सारण जिले के लिए, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक प्रेरणा है कि कैसे लगातार मेहनत, समर्पण और योजनाबद्ध प्रयासों से एक गंभीर रोग को समाप्त किया जा सकता है।

Related posts

सारण:दीपावली का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनायें:जिलाधिकारी

rktvnews

हरियाणा उदय के तहत हरा भरा महेंद्रगढ़ बनाने के लिए वितरित किए पौधे!5 जुलाई को एक ही दिन में लगेंगे 5.25 लाख पौधे : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोजपुर:हक दो,वादा निभाओ आंदोलन के तहत 9 सूत्री मांग पर खेग्रामस का आरा अंचल पर धरना।

rktvnews

बक्सर:स्वच्छ और विकसित लोकतंत्र हेतु मतदाताओं को जागरूक होने की है आवश्यकता: रितेश रंजन

rktvnews

चित्रगुप्त परिवार में होली मिलन आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: आपसी विवाद में सीएसपी संचालक को मारी गोली,एक गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment