RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:स्वच्छ और विकसित लोकतंत्र हेतु मतदाताओं को जागरूक होने की है आवश्यकता: रितेश रंजन

30 बिहार बटालियन के तत्वावधान में मतदाता सह स्वच्छता जागरूकता का आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार) 20 सितंबर।आज 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी, बक्सर में कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल हेमन्त कुमार बेलवाल साहब की अध्यक्षता में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जैसे- पेंटिग, निबंध लेखन आदि। इस प्रतियोगिता में 72 कैडेटों ने हिस्सा लिया। और “मतदाता सह स्वच्छता जागरूकता अभियान” का भी सफलतापूर्वक आयोजन हुआ।
कमान अधिकारी ने कैडेटों को सम्बोधित करते हुये कहा कि स्वस्थ एवं विकसित लोकतंत्र के लिये
मतदाताओं की जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। हमें भारत के नागरिक होने के नाते मतदान अवश्य करना चाहिये, इसलिये किसी के प्रलोभन में न आकर स्वेच्छा से सोच-विचार कर योग्य व्यक्ति के पक्ष में मतदान करें। इसी के साथ कमान अधिकारी ने बताया कि स्वस्थ जीवन जीने के लिये स्वच्छता काविशेष महत्व है। स्वच्छता अपनाने से व्यक्ति रोगमुक्त रहता है और एक स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है। इस मौके पर पी.आई, अधिकारी और अनेक कैडेट शामिल थे। इस अभियान
में सी.एच.एम हरेन्द्र कुमार एवं सी.एच.एम नितेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

मध्यप्रदेश:स्वावलंबी और उद्यमशील बनेंगे प्रदेश के ‘आकांक्षी युवा’: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर बधाईयां दीं।

rktvnews

चतरा:डिजिटल कृषि रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को देगा कृषि योजनाओं की जानकारी।

rktvnews

भोजपुर:एम.एम. महिला महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब का हुआ आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

भारतीय तटरक्षक बल ने इस्तांबुल, तुर्किये में एशियाई तटरक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की 19वीं बैठक (एचएसीजीएएम) में भाग।

rktvnews

Leave a Comment