RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: संदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में राष्ट्रीय महिला दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)14 फरवरी। शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास निगम भोजपुर द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संदेश में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया
कार्यक्रम की शुरुआत शबाना परवीन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संदेश, कुमार रोहित जिला परियोजना प्रबंधक,महिला एवं बाल विकास निगम भोजपुर, मो० तैयब अहमद जिला मिशन समन्वयक, कल्याणी कुमारी लैंगिक विशेषज्ञ, विद्यालय के वार्डेन,शिक्षिका एवं अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संदेश द्वारा बालिकाओं के आत्म बल,अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित किया गया उनके द्वारा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं अन्य योजनाओं के विषय पर चर्चा की गई।कुमार रोहित जिला प्रबंधक महिला एवं बाल विकास निगम भोजपुर के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलब्धि बताया गया कि सरोजिनी नायडू के जीवन वृत्त ,स्वतंत्रता संग्राम एवं उनके महत्वपूर्ण योगदान तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया
जिला मिशन समन्वयक मो० तैयब अहमद द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है इस संबंध में कहा गया कि सरोजिनी नायडू के जन्मदिन के अवसर पर यह कार्यक्रम राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाते हैं ।सरोजिनी नायडू के नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास के प्रतीक थी उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए बालिकाओं को सकारात्मक चिंतन अपने शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयास रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्राओं द्वारा इसरो रॉकेट लॉन्च मॉडल, प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया एवं मकान को बिजली से बचने हेतु तड़ित चालक इत्यादि मॉडल को प्रदर्शित किया गया एवं इन सभी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी में भाग ली हुई छात्राओं में से चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय बालिकाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया एवं उपस्थित सभी छात्राओं को भी महिला एवं बाल विकास निगम भोजपुर के तरफ से ज्योमेट्री बॉक्स देकर सम्मानित किया गया है अंत में सा धन्यवाद के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई।
कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक महिला एवं बाल विकास निगम भोजपुर,बाल विकास योजना पदाधिकारी संदेश, जिला मिशन समन्वयक, लैंगिक विशेषज्ञ, स्कूल की वार्डन,शिक्षिका प्रखंड समन्वयक एवं अन्य मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर : उपविकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों के मद्देनजर प्रमुख क्षेत्रों के बारे में नवीनतम जानकारी।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भोजपुर: ENCORE पोर्टल के सुचारू संचालन हेतु दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर:अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक सहित दो तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

भारत को हिंदुत्व पर गर्व है और हिंदुत्व ही राष्ट्रत्व है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment