RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: आपसी विवाद में सीएसपी संचालक को मारी गोली,एक गिरफ्तार।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 30 अगस्त।आज सीएसपी संचालक से आपसी विवाद में गांव के ही रहने वाले अभियुक्त के द्वारा गोली मारने के मामले में एक अभियुक्त को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आज 30/08/24 को गड़हनी थाना क्षेत्र के अंगियाव गांव में यही के रहने वाले सागर कुमार पिता चंद्रमा महतो जो की एक सीएसपी संचालक भी है को बाइक सवार तीन अपराधियों ने कमर के पास एक गोली मार दी है। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां घायल का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है की घायल खतरे से बाहर है। एक ही गोली लगी थी जो डॉक्टर इलाज करके निकाल रहे है।पुलिस को प्राथमिक पूछताछ में घायल तथा अन्य परिजनों से पता चला कि दो दिन पहले सागर जब सीएसपी बंद करके घर जा रहा था तो गांव के ही एक लड़का अनिल पाल के बाइक से टक्कर हो गई थी, जिसके बाद गाली गलौज हुआ था और उसने बोला था कि मैं तुम्हें देख लूंगा और वही लड़का दो अन्य लड़कों के साथ मिलकर सागर को आज जब यह घर से निकले हुए थे तो सड़क पर कमर के पास गोली मार दिया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है इसमें सीएसपी से संबंधित कोई छीन छोर का मामला नहीं है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही रहने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है बाकी अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया की यह आपसी विवाद का मामला है जिसमें अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

भोजपुर:विद्यार्थी परिषद द्वारा वीकेएसयू में विरोध प्रदर्शन व तालाबंदी।

rktvnews

नवंबर 2024 में कोयले का कुल उत्पादन 90.62 मिलियन टन पहुंचा।

rktvnews

चतरा:निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति आमजनों को जागरूक करने हेतु सदर अस्पताल से पोस्ट ऑफिस चौक तक निकाला गया प्रभात फेरी।

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया गाँव के कटाव के लिए एनडीए सरकार जिम्मेवार :राहुल तिवारी

rktvnews

भारतीय नौसेना गांधीजी के सत्याग्रह की 130वीं वर्षगांठ उस स्थान पर मनाएगी जहां से यह आंदोलन शुरू हुआ था।

rktvnews

बागपत:स्वामित्व योजना से हो रहा है भूमि रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों का सशक्तिकरण।

rktvnews

Leave a Comment