RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से उप विकास आयुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)14 फरवरी।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में राजस्व से संबंधित, जमीन राशिद, अबुवा आवास, खनन लीज से संबंधित समस्या झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना उप विकास आयुक्त के समक्ष रखा। साथ ही उप विकास आयुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने एग्रीस्टैक योजनांतर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए अधिकारियों को दिए स्पष्ट दिशा-निर्देश।

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 1500 नवनियुक्त स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, नौजवानों को अपने पैरों पर खड़ा करने का दोहराया संकल्प।

rktvnews

छत्तीसगढ : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल।

rktvnews

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो पहुंचे जीएल पब्लिक स्कूल कनीना।

rktvnews

दरभंगा:सुमित सुधा पार्लर से एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

पटना: साहित्यिक विभूतियों की जयंती पर साहित्य सम्मेलन में दी गयी गीतांजलि।

rktvnews

Leave a Comment