RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

रामगढ़:उपायुक्त की पहल से ज़िले के जूडो और कराटे खिलाड़ियों को उपलब्ध कराया गया मैट।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)25 दिसंबर।खेल और युवा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री चंदन कुमार की पहल के तहत ज़िले के जूडो और कराटे खिलाड़ियों को मैट मिला। मैट टाटा कंपनी के द्वारा सीएसआर के तहत दिया गया है। मैट की कुल संख्या 130 थी।
मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त चंदन कुमार ने अपने हाथों से जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय मेवाड़ , सचिव शशि पांडेय, टाटा कंपनी के अधिकारी राजेश कुमार , आदित्य कुमार सहित जूडो और कराटे के दर्जनों के दर्जनों खिलाड़ियों की मौजूदगी में दिया। युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उपायुक्त श्री चंदन कुमार ने कहा आप अपना जौहर दिखाइए , प्रशासन आपकी हर ज़रूरत पूरा करेगा। श्री मेवाड़ ने कहा उपायुक्त के प्रयासों से खेल और खिलाड़ियों को नया जोश मिला रहा है और विकास को को नयी रफ़्तार मिल रही है। श्री मेवाड़ ने सी एस आर फण्ड से टाटा कंपनी द्वारा खिलाड़ियों को उपहार स्वरूप दिये गये जूडो मैट के लिये टाटा कंपनी के प्रति आभार जताया। इस दौरान खिलाड़ियों में सार्थक पांडेय , तेजस दीपसिंह , अंश कुमार सिंह , अभिनव कुमार, रणजीत तुरी , सिद्धार्थ कुमार , शालिनीश्री ,युक्ता राज, शैफ़ाली चौधरी , स्मृति भारद्वाज , अविरल कुमार , ऋत्विक आदि उपस्थित थे।

Related posts

नई दिल्ली:नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता और सुगम्यता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

भारतीय नौसेना और ग्रीस की हेलेनिक नौसेना के बीच पहला द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास भूमध्य सागर में संपन्न हुआ।

rktvnews

इंदौर जिले में आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाहियां।

rktvnews

भोजपुर:प्रो गुलाब फलाहारी प्राचार्य ने फहराया राष्ट्रध्वज।*

rktvnews

65वें राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम सदस्यों ने राष्ट्रपति से भेंट की।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री से मिले साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ।

rktvnews

Leave a Comment