RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : जयंती पर याद किए गये अटल बिहारी वाजपेयी व मदन मोहन मालवीय।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण करती पूर्व विधायक मुन्नी देवी, अंकित पान्डे व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 दिसम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत के कपिल देव सिंह मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय तथा बनाही रोड मे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी तथा पं मदन मोहन मालवीय की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी और पं मदन मोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा पं मदन मोहन मालवीय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व पं मदन मोहन मालवीय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता

वक्ताओं ने कहा कि उनके बताये मार्ग पर चलना ही इन दोनों विभूतियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक मुन्नी देवी, वरिष्ठ भाजपा नेता शम्भू शरण मिश्र, प्रदेश भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुअर ओझा, लक्षमण तिवारी, विश्वंभर उपाध्याय, गणेश सिंह, हरेराम सिंह, रामदास यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकित पांडेय, जिला महामंत्री अरविंद पांडेय, कुलभूषण श्रीवास्तव, तारक नाथ दूबे, बंटी पांडे, धर्मेन्द्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, पूर्व पार्षद संजू देवी, त्रिभुवन सिंह, अरूण तिवारी, ठाकुर दयाल राम, राजेन्द्र मिश्र, विंध्याचल जयसवाल, अभिषेक तिवारी सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

नीति-निर्माताओं में इच्छा शक्ति का अभाव अथवा असंवेदनशील दृष्टिकोण।

rktvnews

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के रोक थाम हेतु खनन टास्ट फोर्स की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

देर रात पटना में हुई बारिश से तापमान में गिरावट,फसलों को हुआ नुकसान।

rktvnews

OPPO India ने Reno12 5G सीरीज़ लॉन्च की; AI फोन की उपलब्धता आसान बनाई।

rktvnews

14 जून :भोजपुरी गौरव दिवस! हमारा जन्मदिवस।

rktvnews

क्रेडिट कैंप लगाकर अधिक से अधिक लोगों को नियमानुसार वित्तीय सहायता प्रदान करे बैंक: जिलाधिकारी बक्सर

rktvnews

Leave a Comment