RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:बी एस डीएवी प स्कूल में वार्षिक खेल-कूद समारोह संपन्न।

आज के नन्हें-मुन्ने चैम्पियन्स हीं कल नेशनल चैम्पियन्स होंगे।

पठन-पाठन का अभिन्न हिस्सा है खेल : प्राचार्या

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)14 फरवरी।आज स्थानीय बी एस डीएवी पब्लिक स्कूल मील रोड के शैक्षणिक सत्र-2025-26 में क्लास नर्सरी से तीन तक के बच्चों का वार्षिक खेल-कूद समारोह काफी हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में उपस्थित अभिभावक देर तक प्रतिभागी बच्चों का उत्साह बढा़ते रहे।
समारोह का आरंभ प्राचार्या व अन्य शिक्षकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। इस अवसर पर परिसर में उपस्थित परिजनों, विद्यार्थियों व अतिथियों को संबोधित करते हुए प्राचार्या नीशू जायसवाल ने कहा कि,”आधुनिक जीवन में खेल-कूद पठन-पाठन का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। खासकर नर्सरी से प्रार्थमिक कक्षाओं तक इसकी उपयोगिता प्रशंसनीय है। खेलों से जहाँ मैत्रीभाव बढ़ता है, वहीं शारीरिक व मानसिक मजबूती भी मिलती है। हमारे आज के नन्हें-मुन्ने चैम्पियन्स हीं कल नेशनल चैम्पियन्स होंगे।”
इस वार्षिक खेल-कूद उत्सव में बिहार की ओर से डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में स्वर्ण पदक विजेता टीम ने एक दूसरे को हाथों में मशाल थमाते हुए होनेवाले खेलों का आगाज़ किया। आरंभ में विद्यालय के कक्षा तीन के विद्यार्थी व स्काउट्स एण्ड गाइड्स की टीम ने मार्च-पास्ट किया। इसके बाद एल के.जी तथा यू के.जी के बच्चों द्वारा एरोबिक्स प्रस्तुत किया गया। फिर शुरु हुआ बनाना रेस, जलेबी रेस, बैलून बैलेंसिंग, बुक बैलेंसिंग, सैक (बोरा) रेस, फ्रॉग रेस तथा रन एंड कीप बॉल इन द बास्केट और जूते पहनना और उतारना जैसे खेल प्रतिस्पर्धाओं में एल के जी व यू के जी के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावे तेज दौड़ तथा अन्य कई प्रतिस्पर्धाएँ भी काफी रोमांचक रहीं। परिजनों ने अपनी तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का लगातार उत्साह वर्धन किया।
इस अवसर पर सबसे रोमांचक रही बच्चों के परिजनों की प्रतिस्पर्धा। इस क्रम में महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर तथा पुरुषों के लिए दौड़ की प्रतिस्पर्धाओं ने सबको सक्रिय कर दिया। सभी परिजनों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों के इस आयोजन में अपनी सहभागिता से चार चाँद लगा दिया।
अंत में प्राचार्या व खेल शिक्षकों तथा अतिथियों के हाथों विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त लगभग पचास-साठ विद्यार्थियों को मेडल्स व प्रमाम-पत्र देकर सम्मानित किया गया।अलग-अलग खेलों के निर्णायक मंडल तथा तैयारी में शामिल सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रियता से इस समारोह को सफल बनाया। अंतत: प्राचार्या ने विद्यालय परिवार की ओर से आभार सहित सबको धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

जगत की रक्षा करती हैं मां जगदंबा:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

मतदान केन्द्र से 2 किलोमीटर या उससे अधिक की दूरी वाले मतदाताओं के लिए उपलब्ध करायें परिवहन सुविधा: के. रवि कुमार

rktvnews

35 विदेशी फिल्म परियोजनाओं को वर्ष 2023 में भारत में फिल्म निर्माण की अनुमति दी गई: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

rktvnews

पटना:एसआरपी कॉलेज में होली मिलन समारोह आयोजित।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने साईं एग्रो इंडस्ट्रीज, कुमारबाग का किया निरीक्षण।

rktvnews

कटिहार में 2 अप्रैल को आयोजित होगा भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा का 11वा सम्मेलन।

rktvnews

Leave a Comment