
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 दिसंबर।भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य,देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी को भाजपा भोजपुर द्वारा जिले भर के बूथों पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।
जन्म शताब्दी सुशासन दिवस का मुख्य कार्यक्रम जिला कार्यालय बामपाली मे हुआ। उक्त अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय मे प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक,प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर ने कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित से किया।तदोपरांत सभी अतिथियों और उपस्थित नेताओ और कार्यकताओ द्वारा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
उक्त अवसर पर जिला कार्यालय में अटल जी के सुशासन यात्रा पर प्रदर्शनी भी लगाया गया,जिसका अवलोकन कार्यक्रम में शामिल नेताओ ने किया।सुशासन यात्रा के साथ गुरू गोविन्द सिंह के द्वय साहबजादे के बलिदान दिवस पर लगे चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व और कृतित्व अन्य नेताओ से भिन्न था।उनके भाषण को सुनने के लिए अन्य विचारधारा के लोग भी सभा मे पहुंचते थे। वे देश ही नही विश्व के महानतम नेता थे।
प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए अटल जी के कविता ‘छोटे मन से कोई बड़ा नही होताऔर बड़े मन से कोई छोटा नही होता’ के माध्यम से संगठन के मजबूती की बात कहा। अटल जी का योगदान देश और पार्टी के लिए अतुलनीय है।
वहीं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि वाजपेयी जी के काल में देश का विकास तेजी से शुरू हुआ, जिसे आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आगे बढाते हुए विकसित राष्ट्र की श्रेणी मे लाने के लिए संकल्पित है।वाजपेयी जी द्वारा देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के साथ किसानो के लिए भी बहुत सारी योजनाएं लाए थे।आज देश में उन्ही के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ते हुए सबका विकास हो रहा है।
पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी का व्यक्तित्व उनको महानतम बनाता है।उन्होने देश को एक सुत्र में जोड़ने के लिए चतुर्भुज योजना की शुरूआत किया था,जिससे देश के सभी गाँव ,शहर सड़को से जुड़ गए।वैसे ही अंत्योदय योजना से गरीबो का कल्याण हुआ।उनका विदेश नीति भी बहुत सुदृढ था।जिससे पाकिस्तान से भी समझौते का प्रयास हुआ। पोखरण मे परमाणु परीक्षण देश को शक्तिशाली बनाया।
कार्यक्रम को भाजपा नेता विजय सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राकेश सिंह और धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री संतोष चंद्रवंशी ने किया।
कार्यक्रम में सीडी शर्मा, प्रहलाद राय,ज्योति कुशवाहा, श्रीभगवान सिंह,संजय कुमार सिंह,धीरज सिंह,विनय बेलाऊर,हरेराम चंद्रवंशी, अशोक शर्मा,भुनेश्वर ठाकुर,भरत चौधरी,राहुल सिंह,भिखारी सिंह सहित नेतागण,कार्यकर्ता शामिल थे।
जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि सुशासन दिवस का कार्यक्रम सभी मंडल अंतर्गत बूथो पर किया गया।उस दौरान वाजपेयी जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि, सामाजिक सेवा कार्य,काव्य पाठ आदि का आयोजन किया गया।


