RK TV News
खबरें
Breaking News

जीआईएफटी आईएफएससी को ‘ग्लोबल फाइनेंस एंड अकाउंटिंग हब’ के रूप में विकसित करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने आईएफएससीए को रिपोर्ट सौंपी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 28 मार्च।गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर (जीआईएफटी आईएफएससी) को ‘ग्लोबल फाइनेंस एंड अकाउंटिंग हब’ के रूप में विकसित करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने 26 मार्च, 2024 को चेयरपर्सन, इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर अथॉरिटी (आईएफएससीए) को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
इस विशेषज्ञ समिति का गठन वित्त मंत्रालय द्वारा 18 जनवरी, 2024 को जारी अधिसूचना के अनुपालन में किया गया था, जिसमें बहीखाता, लेखांकन, कराधान और वित्तीय अपराध अनुपालन को आईएफएससीए अधिनियम, 2019 की धारा 3(1)(ई)(xiv) के तहत ‘वित्तीय सेवाओं’ के रूप में अधिसूचित किया गया था। विशेषज्ञ समिति की अध्यक्षता इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के अध्यक्ष ने की थी। इस समिति में उद्योग, शिक्षा जगत और सरकार के विशेषज्ञ शामिल थे।
विशेषज्ञ समिति ने भारत में आईएफएससी से बहीखाता, लेखांकन, कराधान और वित्तीय अपराध अनुपालन सेवाएं शुरू करने के लिए एक व्यापक नियामक व्यवस्था बनाने की सिफारिश की है। इसके अलावा, समिति ने जीआईएफटी आईएफएससी को ‘ग्लोबल फाइनेंस एंड अकाउंटिंग हब’ के रूप में बढ़ावा देने और विकसित करने के लिए कई सिफारिशें भी की हैं, जिनमें कार्यबल के कौशल और दक्षता को बढ़ाने के उपाय भी शामिल किए गए हैं।
अपनी रिपोर्ट में समिति ने जीआईएफटी आईएफएससी के लिए बहीखाता, लेखांकन, कराधान और वित्तीय अपराध अनुपालन सेवाओं के लिए एक वैश्विक केंद्र बनने की क्षमता पर प्रकाश डाला है, जो प्रतिभाशाली कार्यबल के लिए रोजगार के लिए अधिक अवसरों का सृजन करेगा।
विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट आईएफएससीए वेबसाइट पर देखी जा सकती है: https://ifsca.gov.in/ReportPublication/index/aadg9ruDI%20M=

Related posts

भोजपुर:रामराज्य गद्दी के अवसर पर भव्य देवी जागरण सोमवार को, तैयारी पुरी!कई नामचीन कलाकार करेंगे शिरकत।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एलएनजेपी अस्पताल का दौरा किया, विस्फोट पीड़ितों से मुलाकात की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 22 जनवरी 26

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग के कार्यों की व्यापक समीक्षा।

rktvnews

रामगढ़:पीवीयूएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

rktvnews

Leave a Comment