RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:’भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया।

प्रतिभाशाली छात्राओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और कृतित्व पर आधारित कविताएं प्रस्तुत कीं उन्हें किया सम्मानित।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)25 दिसंबर।लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर ‘उत्तर प्रदेश में सुशासन’ विषयक संगोष्ठी का शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया।
इस विशेष कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में देखा गया। इस अवसर पर जिले के प्रतिभाशाली छात्राओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन और कृतित्व पर आधारित कविताएं प्रस्तुत कीं जिसमें 9 छात्राओं को पुरस्कार देकर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया इस प्रतियोगिता को देखकर जिलाधिकारी ने कहा लड़के अहंकार ना करें मातृ शक्ति से प्रेरणा ले और अपने टैलेंट को प्रदर्शित करें ।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी और महामना मदन मोहन मालवीय के जन्म दिवस के अवसर पर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिलाधिकारी ने सुशासन और सामाजिक विकास के लिए अटल जी के योगदान को याद करते हुए समाज में उनकी प्रेरणाओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया उन्होंने कहा कार्यालय में आए हुए व्यक्ति के प्रति सहज रहना चाहिए एक सरकारी सेवक को सेवा करने का मौका मिलता है उसके प्रति निष्ठावान ,ईमानदार ,पारदर्शी, सहज ,सरल होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने सुशासन शब्द पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
कार्यशाला प्रशासनिक पारदर्शिता और जनकल्याण के प्रति शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह, एसडीम अविनाश त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा:कुंदा प्रखंड में उपायुक्त का औचक निरीक्षण: सफाई व्यवस्था पर नाराजगी, अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश।

rktvnews

मिलोगे तो मिलेगा – जेबीएन रांची कनेक्टर्स की हुई स्थापना।

rktvnews

चतरा:सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक, अनाबद्ध निधि अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं में कार्य प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज के अवकाश ग्रहण करने वाले 22 कर्मचारियों का विदाई समारोह संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐपवा ने आरा में निकाला मार्च।

rktvnews

Leave a Comment