RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय में कैम्पस क्लाइमेट वार्तालीप का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 दिसंबर।महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय , आरा के सभागार में गुरुवार को इकोलॉजिकल क्लब द्वारा ‘रेजिलिएन्ट माइंड्स फाउंडेशन ‘ के सहयोग से ‘ कैंपस क्लाइमेट वार्तालीप ‘ का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ महंथ जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। प्राचार्य प्रो. डॉ नरेंद्र प्रताप पालित, रेजीलिएन्ट फाउंडेशन की संस्थापक लक्ष्मी मेहता , सह – संस्थापक अभिषेक कुमार , इकॉलोजिकल क्लब की कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रीति कुमारी , व क्लब की सदस्य डॉ. तसनीम फातमा द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। अतिथियों के स्वागत में छात्राओं जूही, जागृति ,अंजलि, सुनिधि, प्राची ने स्वागतगान प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. नरेंद्र प्रताप पालित द्वारा विशिष्ट अतिथि व रेजिलिएन्ट फाउंडेशन की संस्थापक लक्ष्मी मेहता का स्वागत शॉल ,पौधा व स्मारक चिन्ह देकर व फाउंडेशन के सह-संस्थापक अभिषेक कुमार का स्वागत पौधा देकर किया गया। कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रीति कुमारी ने ‘ कैम्पस क्लाइमेट वार्तालीप ‘ के कार्यक्रम में सभी अतिथियों ,शिक्षकों ,शिक्षकेत्तर कर्मी , मीडियाकर्मी व छात्राओं का स्वागत ‘ किया। उन्होंने ‘कैंपस क्लाइमेट वार्तालीप ‘की आवश्यकता बताते हुए पर्यावरण से सम्बंधित चिंताएं व भारत व विश्व में पर्यावरण से सम्बंधित किए जा रहे प्रयास व आगामी सुझाव पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ . नरेंद्र प्रताप पालित द्वारा की गई ।इस कार्यक्रम में उन्होंने अपने सम्बोधन में सभागार में उपस्थित सभी शिक्षकों ,शिक्षकेत्तर कर्मचारी व छात्राओं को संबोधित करते हुए सभी को वर्तमान पर्यावरण समस्याओं से परिचित कराया व सभी छात्राओं को पर्यावरण के प्रति सचेत किया । उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि रेजिलिएन्ट माइंड्स फाउंडेशन की संस्थापक लक्ष्मी मेहता व सह- संस्थापक अभिषेक कुमार का महाविद्यालय कैंपस में वार्तालीप आयोजन के लिए धन्यवाद कहा व छात्राओं को इस तरह के कार्यक्रम में निरंतर भाग लेने व पर्यावरण के प्रति संवेदनशील , जागरूक रहने व लगातार व्यावहारिक रूप से इसके लिए प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया।
रेजीलिएन्ट माइंड्स फाउंडेशन की संस्थापक लक्ष्मी मेहता व सह – संस्थापक अभिषेक कुमार ने ‘रेजीलिएन्ट माइंड्स फाउंडेशन’ व ‘ कैम्पस क्लाइमेट वार्तालीप’ के उद्देश्य से सभागार में उपस्थित सभी शिक्षकों व छात्राओं को परिचित कराया । उन्होंने छात्राओं के साथ वार्तालाप कर सभी छात्राओं को विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखने को प्रेरित किया जिससे आसपास घट रही घटनाओं व अपने कैम्पस के प्रति छात्राओं को जागरूक किया जा सके। जिसमें सभी छात्राओं ने बढ़ – चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने छात्राओं के साथ विभिन्न एक्टिविटी कीं व छात्राओं को व्यावहारिक रूप से पर्यावरण की सुरक्षा व माहवारी में मेंस्टुरल कप के प्रयोग के सम्बंध में जागरूक व प्रोत्साहित किया ।
इकॉलोजिकल क्लब की कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रीति कुमारी ने महाविद्यालय के प्राचार्य, विशिष्ट अतिथि, सभी शिक्षक , शिक्षकेत्तर कर्मी , मीडियाकर्मी ,सभी छात्राओं व वालंटियर्स का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से एल एन्ड टी के अध्यक्ष एस. एन. सुब्रमण्यम ने की भेंट।

rktvnews

भोजपुर: राधा शरण सिंह कप फुटबॉल लीग चैंपियनशिप: शाहाबाद हीरोज को मिली जीत, एथेलेटिको और पिरौटा ने खेली बराबरी की पारी।

rktvnews

भोजपुर: नई आशा ने महादलित टोला में किया सर्वेक्षण,शिक्षा और स्वच्छता के प्रति पाई घोर उदासीनता।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चरणबद्ध रूप से होगा एकात्म धाम को पूर्ण करने का कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

वाराणसी में श्रीराम कथा यज्ञ का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज के उर्दू ग़ज़ल संगोष्ठी में बोली प्राचार्या मीना कुमारी उर्दू शायरों का योगदान अविस्मरणीय।

rktvnews

Leave a Comment