RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बिहार: गोपालगंज: डीएम ने किया कटेया प्रखंड कार्यालय और रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/गोपालगंज (बिहार)17 अक्टूबर।जिला पदाधिकारी गोपालगंज प्रशांत कुमार सी एच द्वारा अपर समाहर्ता गोपालगंज आशीष कुमार सिन्हा के साथ आज कटेया प्रखंड कार्यालय और रेफरल अस्पताल कटेया का औचक निरीक्षण किया गया।
प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी कर्मियों की उपस्थिति की गहन जांच की गई। प्रखंड अंतर्गत सभी कार्यालय का निरीक्षण कर उनके कर्मियों और कार्यालय प्रधान से उनके कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए जिसमें प्रमुख रूप से आवास स्वच्छता प्रखंड सांख्यिकी प्रखंड पंचायती राज आरटीपीएस प्रखंड आपूर्ति कार्यालय रिकॉर्ड रूम, नगर पंचायत कटेया कार्यालय, मनरेगा कार्यालय आईसीडीएस आदि कार्यालयों का विधिवत निरीक्षण करते हुए उनके उपस्थित कर्मियों एवं पदाधिकारियों से उनके कार्यों के निष्पादन की विस्तृत जानकारी ली गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी पंचायत में पंचायत सरकार भवन की स्थिति की जानकारी लेने पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी पंचायत के लिए पंचायत सरकार भवन भूमि के चयन के पश्चात कार्य प्रगति पर है पटखौली पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है जिसका शीघ्र उद्घाटन करा दिया जाएगा।
रिकॉर्ड रूम के निरीक्षण के क्रम में किए जा रहे दस्तावेजों के डिजिटाइजेशन के प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी द्वारा नगर पंचायत कटेया के निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन का अवलोकन किया गया और कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया साथ ही वर्तमान में नगर पंचायत के कार्यालय सभा कक्ष अधिकारी निरीक्षण किया गया और कार्यपालक पदाधिकारी कटेया के पार्षद और नगर पंचायत अध्यक्ष आदि की पूरी जानकारी ली गई। मनरेगा कार्यालय के सभी पी आर एस जूनियर इंजीनियर आज की जानकारी के साथ उनके कार्यों के प्रगति की पृच्छा की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा महिला प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी के आवास आदि की सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से जानकारी एवं अन्य समस्याओं की ली गई।
इसके पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा रेफरल अस्पताल कटेया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में ओपीडी के रजिस्ट्रेशन जांच की गई। साथी जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थिति पंजी, चिकित्सा अधिकारी एवं एएनएम जीएनएम के शिफ्ट ऑर्डर, चिकित्सकों की उपस्थिति रोस्टर आदि का वीडियो जांच किया गया जिसमें डॉ उत्तम मिश्रा के उपस्थित नहीं रहने पर स्पष्टीकरण के साथ उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा वर्तमान में ओपीडी में आने वाले मरीज के अत्यधिक बीमारी के मामले की जानकारी की पृच्छा की गई जिस पर बताया गया कि अभी अत्यधिक स्किन और मधुमेह से संबंधित मरीज ओपीडी में आ रहे हैं । अस्पताल प्रबंधक से दवा की उपलब्धता आदि की जानकारी लेते हुए भविष्य के लिए दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहां आए हुए मरीजों से जिला पदाधिकारी द्वारा किसी प्रकार की असुविधा आदि की भी पृच्छा की गई जिस पर उनके द्वारा संतोषजनक जवाब दिया गया। वहीं जिला पदाधिकारी द्वारा वर्तमान रेफरल अस्पताल की जर्जर भवन की स्थिति पर नवनिर्मित रेफरल अस्पताल की भव्य बिल्डिंग का अवलोकन किया गया और अति शीघ्र इसके शेष कार्य पूर्ण करने के पश्चात नए भवन में रेफरल अस्पताल स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा प्रबंध निदेशक बी एम आई सी एल से बात कर टाइमलाइन पूर्ण होने के बावजूद नवनिर्मित रेफरल अस्पताल भवन को हैंडओवर नहीं करने पर अति शीघ्र शेष कार्य पूर्ण कराने हेतु अनुरोध किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना अंचल अधिकारी सुजाता राज प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी दीपशिखा कुमारी कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत कटेया सपना कुमारी आदि सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर: डीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौसा का औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोपाल:सतना में औद्योगिक विकास के लिए 100 एकड़ भूमि पर बनाएंगे नया इंडस्ट्रियल पार्क : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना:आर्थिक अपराध इकाई की दूरसंचार विभाग एवं सभी दूरसंचार सेवा प्रदाता कम्पनियों के साथ एक उच्चस्तरीय समन्वय बैठक आयोजित।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बड़ौत तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

rktvnews

बक्सर:डी. के. कॉलेज डुमराँव में प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने किया झंडातोलन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:संविधान के संरक्षक भारत के लोग : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment