RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बेसहारो को कंबल और नेत्रहीन विद्यार्थियों को कराया गया भोजन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 दिसंबर।श्रीहरि नारायण आचार्य जी बेसहारा ट्रस्ट गीधा कोइलवर के तत्वावधान में रविवार को सदर अस्पताल के कैम्पस में गरीब असहाय बेसहारा मरीजो के बीच ठंड को देखते हुए कम्बल वितरण लगभग 21 लोगो के बीच किया गया।

वही श्री आदिनाथ नेत्रविहीन विद्यालय के बच्चों को गर्म वस्त्र, कम्बल एवं एक समय का भोजन कराया गया। बेसहारा ट्रस्ट के अध्यक्ष महात्मा देवनारायण ब्रह्मचारी जी महाराज ने बताया कि यह ट्रस्ट श्री त्रीदंडी स्वामी के शिष्य हरिनारायण ब्रह्मचारी जी महाराज की याद में बनाया गया है। ट्रस्ट के माध्यम से प्रत्येक साल गरीब असहाय लोगों को मदद की जाता है। इसके अलावे कई सामाजिक कार्य भी ट्रस्ट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रो में भी की जाती है। नारायण जी के कृपा से हम सब इस प्रकार की सेवा कर पाते है। नर सेवा ही वास्तव में नारायण सेवा है। जो भी आर्थिक सम्पन्न है या जो दूसरे की मदद कर सकते है उन्हें जरूर जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। वही सामाजिक कार्यकर्ता अभय विश्वास भट्ट एवं भाजयुमो प्रवक्ता सौरभ सिंह ने कहा कि अगर ईश्वर ने हमे इस लायक बनाया है कि हम किसी को मदद कर सकते है तो जरूर करनी चाहिए। नारायण किसी भी रूप में हमे कहि भी मिल सकते है।इस पुनीत अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अभय विश्वास भट्ट, मिथलेश सिंह,मनीष तिवारी, भाजपा युवा प्रवक्ता सौरभ सिंह,धर्मदेव शाह, देवेंद्र सिंह, विवेक तिवारी, पवन सिंह, ऋषभ सिंह, शत्रुध्न यादव, कुणाल ठाकुर, सुधीर सिंह, लक्ष्मण सिंह समेत कई थे।

Related posts

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 की शुरुआत 23 मई को उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में कबड्डी के साथ हुई।

rktvnews

कृषि विज्ञान केंद्र में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

पटना:संगठन विरोधी कार्यों से अभाकाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री को राष्ट्रीय संरक्षक ए सी भटनागर ने हटाया।

rktvnews

पटना के अभिषेक सोनू, पोकर में दिखा रहे अपना जलवा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 06 अप्रैल 24

rktvnews

औरंगाबाद:महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं जीविका दीदियाँ।

rktvnews

Leave a Comment