RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:कथा के साथ भगवान श्रीकृष्ण – रुक्मणी के विवाह की झाकी मनोहारी लगी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 दिसंबर।मारुत नंदन सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित भागवत कथा के छठे दिन बृंदावन की कथावाचिका पूज्य अर्चना दीदी द्वारा भागवत कथा के दौरान हजारों भक्तों की भागीदारी हुई।भगवान श्रीकृष्ण एवं गोपियों के बीच के प्रेम और भक्ति के बारे में बताने के साथ ही साथ अक्रुर जी महाराज का कृष्ण बलराम को साथ लेकर जाने पर माँ यशोदा के साथ चर्चा के बारे में बताया गया ।कंश वध के साथ ही भगवान का नाम रणछोड़ क्यों पड़ा भक्तों को श्रवण कराया गया ।भगवान श्रीकृष्ण- रुक्मणी के विवाह की झाकी भी दिखाया गया ।महंत सुमन बाबा,अध्यक्ष सतेन्द्र नारायण सिंह ,त्रिवेणी सिंह के कुशल नेतृत्व में भागवत कथा भव्य रूप में हो रही है ।मंच संचालन सचिव डॉ सुनील सिंह ने किया ।इस अवसर पर राम सुरेश सिंह ,उर्मिला देवी,अशोक तिवारी कोषाध्यक्ष संजय राय सह सचिव कुमार मोहित,बबलू सिंह,इंदु देवी,वंदना देवी रोटी बैंक के द्वारा भगवान का प्रसाद वितरण किया गया जिसमे मुख्य रूप से राजेश कुमार,रवि सहाय ,कृष्ण राज,सतीश सिंह,उदय राज,संतोष सिंह सहित कई भक्तगण उपस्थित थे ।
वही काशी धाम से पधारे रामलीला समिति के कलाकारो द्वारा रामलीला का मंचन किया गया ।जिसका हजारों भक्तगणों ने आनंद लिया ।जिसकी अध्यक्षता गुड्डू सिंह बाबुआन ने किया ।
रामलीला का मंच संचालन अभय विश्वास भट्ट ने किया।
वही काशी से आये रामलीला मंडली के द्वारा सीता हरण, श्री शबरी राम भेंट एवं लक्ष्मण शक्ति प्रसंग को दर्शकों के बीच दिखाया गया। बीच बीच मे रामलीला मंडली द्वारा दिखाई गई झांकी लोगो के बीच आकर्षण बना रहा। वही श्री शबरी राम दृश्य में श्री शबरी का राम प्रेम देख लोग काफी गदगद दिखे।
भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन ने कहा कि सनातन धर्म एवं धर्म जागरण के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन समय समय पर आगे भी होते रहेंगे। वही इन्होंने बताया कल रामलीला में कई प्रसंग आप सब के बीच दिखाए जाएंगे जो ऐतिहासिक होगा। वही समापन पर महाप्रसाद का वितरण भी होगा।
आज रामलीला मंच पर उपमेयर सरोज सिंह, डॉ विकास सिंह, राकेश सिंह मुखिया, रोहित कुशवाहा, जगा कुशवाहा,उमेश सिंह, सुनील पाठक, पवन जायसवाल को अंगवस्त्र एवं माला से सम्मानित किया गया।मौके पर यशवन्त नारायण, संजय राय,अभय विश्वास भट्ट, रोहित सिंह बजरंगी, अंशु सिकरिवाल, अंकित राय, रबिश कुमार,विकास कुमार समेत कई थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

गढ़वा:ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का उपायुक्त ने किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा एवं रख-रखाव व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

शिवपुर क्रिकेट लीग-2023 का आयोजन!जाप नेता रघुपति यादव ने किया उदघाटन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण : भोजपुरी को संवैधानिक भाषा का दर्जा दिलाने हेतु चम्पारण से भोजपुरी सत्याग्रह जन आंदोलन का शंखनाद।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदान प्रतिशत बढ़ाने 75 प्रतिशत से कम मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों में चलाये जायेंगे विशेष मतदाता जागरुकता वाहन।

rktvnews

एमईआईटीवाई/एनआईएक्सआई ने यूनिवर्सल एक्सेप्टेंस डे कार्यक्रम में भाषानेट पोर्टल का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment