RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति 20 से 22 नवंबर तक छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 19 नवंबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 20 से 22 नवंबर, 2025 तक छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगी।
राष्ट्रपति 20 नवंबर को छत्‍तीसगढ़ के अंबिकापुर में राज्‍य सरकार द्वारा आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति 21 नवंबर को तेलंगाना के सिंकदराबाद में राष्ट्रपति निलयम, बोलारम में भारतीय कला महोत्सव 2025 का उद्घाटन करेंगी। भारतीय कला महोत्सव का दूसरा संस्करण गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव की समृद्ध सांस्कृतिक, पाक और कलात्मक परंपराओं का प्रदर्शन करेगा।
राष्ट्रपति 22 नवंबर को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी के प्रशांत निलयम में श्री सत्य साई बाबा के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में विशेष सत्र में भाग लेंगी।

Related posts

मध्यप्रदेश:पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी विराट व्यक्तित्व के धनी थे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देवघर:उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

एनएसएस इकाई 2 ने एस बी कॉलेज में मनाया सद्भावना दिवस।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के चौथे चरण की भागलपुर जिले से की शुरुआत।

rktvnews

मोतिहारी:स्वास्थ्य उपकेंद्र पूरन छपरा का कायाकल्प कर हुआ उद्घाटन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment