
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 दिसंबर।यू.एन.ओ.द्वारा घोषित अन्तर्राष्ट्रीय अखंडता सप्ताह के अन्तर्गत बोधीटीरी फाऊंडेशन बोधगया द्वारा आयोजित समारोह में बौधधर्म के शीर्षस्थ धर्मगुरु पवन पावना सत्रहवें करमापा श्रीनले थाये दोरजे ने वीरकुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति व संतविनोबा द्वारा संस्थापित आचार्य कुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य (डाँ),,धर्मेन्द्र को उनके द्वारा किये जा रहे वैश्विक शांति, सौहार्द, समरसता, शाश्वत विकास,पर्यावरण संरक्षण, शांतिपूर्ण जीवनव्यवहार, अहिंसा प्रशिक्षण कार्यक्रमों हेतु इन्टरनेशनल ह्यूमन सैलिडरिटी सम्मान से सम्मानित किया।सत्रहवें करमापा ने निज हाथो से आचार्य धर्मेन्द्र को खादा और प्रतीक चिन्ह प्रदान करते हुए उनके मंगलमयी जीवन की कामना की। इस समारोह में विश्व के अनेक देशों से बौध गुरु व अनुआयी उपस्थित रहे। बौद्धिक लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

