RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

भोजपुर:16 दिसंबर को बापू सभागार पटना में लगेगा भारत का सबसे बड़ा आयुष उद्यमी एक्सपो:डॉ आदित्य विजय जैन

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 9 अक्टूबर।एम एस.एम.ई.पटना के सहयोग एवं आयुष फाउंडेशन आरा और आयुष कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के साथ दर्जनों संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 16 दिसंबर को बापू सभागार पटना में 6000 उद्यमियों का आयुष उद्यमी एक्सपो मे प्राकृतिक चिकित्सा में रोजगार का अवसर पर परिचर्चा सह प्रशिक्षण आयोजित होगी ।
इसकी सफलता को लेकर भोजपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यालय में महासचिव डॉक्टर आदित्य विजय जैन की अध्यक्षता में हुई lडा जैन ने कहा की प्राकृतिक चिकित्सा में रोजगार के अपार संभावनाएं हैं और इसे सीखना सरल भी है। आगामी 16 दिसंबर को प्राकृतिक चिकित्सा में रोजगार के संभावनाओं पर प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए आमंत्रित है। इसमें ग्रामीण चिकित्सक, योग , एक्यूप्रेशर, डाइट , डिटॉक्स थैरेपिस्ट और आयुष चिकित्सक भाग लेंगे। आयुष उद्यमी एक्सपो में चुने हुए चिकित्सकों को सम्मान भी किया जाएगा, ताकि नए उद्यमियों में मोटिवेशन का संचार हो सके आयुष उद्यमी एक्स्पों के आयोजक आयुष फाउंडेशन के अध्यक्ष सह आयुष कॉलेज हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉक्टर पी.पुष्कर ने बताया, कि प्राकृतिक चिकित्सा में सर्विस और मैन्युफैक्चरिंग में लगे या इस क्षेत्र में करियर बनाने को इच्छुक सभी व्यक्तियों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा , जिसमें सरकार के द्वारा दिए जा रहे योजनाओं के बारे में एम.एस.एम.ई.पटना प्रशिक्षण देगे।
बैठक में आदेश कुमार जैन रवि चंद्र अग्रवाल आनंद वर्मा अमित वर्मा सिद्ध विजय जैन विभु जैन आदि उपस्थित रहे।

Related posts

प्रयागराज:लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु शहर में हुआ विशेष वर्कशॉप का आयोजन।

rktvnews

सरकार देश को कोयला उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाएगी

rktvnews

राजस्थान:उपभोक्ताओं को मिले निर्बाध बिजली, शिकायतों का हो त्वरित समाधान: अति. मुख्य सचिव, ऊर्जा

rktvnews

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के विशेष अभियान पर प्राथमिक विद्यालय निवाड़ा मतदान केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किसान अधिकारों पर पहली वैश्विक संगोष्ठी का उद्घाटन किया।

rktvnews

पटना:”बिहार में आपदा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तनजनित नगरीय बाढ़” विषयक एक उच्च स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment