RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

बहत्तर हूरें’ के ट्रेलर के मुद्दे पर सीबीएफसी का वक्‍तव्‍य।

नई दिल्ली/29 जून।केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म बहत्तर हूरें के ट्रेलर के मुद्दे पर आज एक वक्‍तव्‍य जारी किया। मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए इस वक्‍तव्‍य में कहा गया है कि “मीडिया के कुछ वर्गों में ऐसी भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं कि “बहत्तर हूरें (72 हूरें)” नाम की एक फिल्म और उसके ट्रेलर को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा प्रमाण पत्र देने से इंकार कर दिया गया है।”
वक्‍तव्‍य में स्‍पष्‍टीकरण दिया गया है कि “इन खबरों के विपरीत, “बहत्तर हूरें (72 हूरें)” फिल्म को ‘ए’ प्रमाण पत्र दिया गया था और यह प्रमाण पत्र 4-10-2019 को जारी किया गया था। अब, उक्‍त फिल्म का ट्रेलर उचित प्रक्रिया के अधीन है, जिसका 19-6-2023 को सीबीएफसी को आवेदन किया गया और उसकी जांच सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 की धारा 5बी(2) के तहत जारी दिशानिर्देशों के अनुसार की गई।”
सीबीएफसी ने यह भी कहा है, “आवेदक को सूचना के तहत अपेक्षित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था और उनके प्राप्त होने पर, प्रमाण पत्र प्रदान किया गया था, जो परिवर्तनों के अधीन था। 27-6-2023 को आवेदक/फिल्म निर्माता को परिवर्तनों के बारे में सूचित करने वाला एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और उस पर आवेदक की प्रतिक्रिया/अनुपालन लंबित है।”
बोर्ड ने आग्रह किया है कि यह मामला उचित प्रक्रिया के अधीन है, इसलिए इस बारे में किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर विचार या उनका प्रसार नहीं किया जाना चाहिए।

Related posts

जयपुर:अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजस्थान को मिला स्वर्ण पदक।

rktvnews

भोपाल:अतुल खरे को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई,आयुक्त एवं संचालक शामिल हुए विदाई समारोह में।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त द्वारा परिसदन का निरीक्षण; व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश।

rktvnews

नई दिल्ली:जामिया में अनुशासन और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्राथमिकता: प्रो. महताब रिज़वी

rktvnews

केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

भोपाल:प्रदेश पुलिस ने अटूट साहस और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर बनाई विशेष पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment