RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दरभंगा:05 प्रखण्डों में यू.डी.आई.डी कार्ड बनाने के लिए लगाया जाएगा शिविर।

28, 29 फरवरी को हनुमाननगर, 01 मार्च को अलीनगर, 04,05 मार्च को गौड़ाबौराम, 06,07 मार्च को किरतपुर तथा 11 एवं 12 मार्च को कुशेश्वरस्थान में लगेगा शिविर।

दरभंगा/बिहार 24 फरवरी। जिलाधिकारी राजीव रौशन के आदेश के आलोक में दरभंगा जिला के पाँच (05) प्रखण्डों यथा-हनुमाननगर,अलीनगर,गौड़ाबौराम,किरतपुर एवं कुशेश्वरस्थान में दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाईन प्रमाणीकरण कर यू.डी.आई.डी कार्ड (UDID Card) बनाने के लिए 28 फरवरी से 12 मार्च तक शिविर का आयोजन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि 01 अप्रैल 2021 से ऑफलाइन दिव्यांगता प्रमाण पत्र मान्य नहीं किए जा रहे है, 01 अप्रैल 2021 के बाद केवल ऑनलाईन सत्यापित दिव्यांगता प्रमाण पत्र ही मान्य है।
ज्ञातव्य हो कि जनगणना- 2011 के अनुसार जिला दरभंगा में कुल दिव्यांगजनों की संख्या-70,465 है, जिसमें 54,407 दिव्यांगता प्रमाणीकृत दिव्यांगजन है, जिनमें से 14,905 दिव्यांगजनों द्वारा अपना यू.डी.आई.डी कार्ड बनाया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि छुटे हुए दिव्यांगजनों के यू.डी.आई.डी कार्ड बनवाने के लिए 28 फरवरी से 12 मार्च 2024 तक उपर्युक्त प्रखण्डों में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
28 एवं 29 फरवरी को हनुमाननगर प्रखण्ड कार्यालय परिसर में, 01 मार्च को अलीनगर प्रखण्ड कार्यालय परिसर में,04 एवं 05 मार्च को गौड़ाबौराम प्रखण्ड कार्यालय परिसर में, 06 एवं 07 मार्च को प्रखण्ड स्वास्थ्य केन्द्र, किरतपुर में तथा 11 एवं 12 मार्च को कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड कार्यालय परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सिविल सर्जन, दरभंगा को आयोजित होने वाली विशेष शिविर में ससमय चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति करने के लिए निर्देशित किया गया।
सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को उचित माध्यम से ऑनलाइन प्रमाणीकरण-सह-दिव्यांगता जाँच के लिए सभी दिव्यांगों को यू.डी.आई.डी के पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को विशेष शिविर से संबंधित सूचना स्थानीय जन-प्रतिनिधि को अपने स्तर से देना का निर्देश दिया गया।

Related posts

आरएसएस के अंग्रेज़परस्ती के इतिहास की पुनरावृत्ति है भारत-अमेरिका संबंधों का यह काल।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

रोहतास:जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र एवं एक पशु चिकित्सालय के निरीक्षण में एक आंगनबाड़ी केंद्र को पाया बंद।

rktvnews

भोजपुर:वारंटी व शराबी गये जेल।

rktvnews

कोयला मंत्रालय के सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि कोयला आयात कम करने के लिए कोयला वाशरीज क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता है।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालयों की प्रमुख पहलों से अवगत कराया गया।

rktvnews

Leave a Comment