RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

अपने भारत की मातृशक्तियों का हृदय रहता है सदा कोहिनूर,सती सावित्री ने किया था यमराज के भी गुरूर को चकनाचूर, रानी लक्ष्मीबाई ने तोड़ा था अच्छे-अच्छे सुरमाओं को किया था चूर -चूर:डॉ.राजेश कुमार गौतम –

RKTV NEWS/वाराणसी ( उत्तर प्रदेश)20 मई।वाराणसी महानगर के तेलियाबाग अथर्व फेमिली सभागार में काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलसचिव एवं अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के संस्थापक कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रमुख संयोजन/संचालन में काशी हिन्दी विद्यापीठ के उप कुलपति डॉ.गिरीश पाण्डेय बनारसी के अध्यक्षता में मोरा गोकुल के बनवारी, छेड़ो मुरली की धुन प्यारी के धुन पर प्रखर बांसुरी वादक आकाशवाणी वाराणसी के निदेशक डॉ.राजेश कुमार गौतम को वाणी के देवतुल्य कृतित्व एवं व्यक्तित्व द्वारा सबको सम्मोहित करने की कला को दृष्टिगत रखते हुए और सुल्तानपुर के प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ इन्द्रसेन यादव को डाक्ट्रेट मानद समतुल्य विद्या – वाचस्पति विशेष मानद मानद सम्मान -2025 भेंट किया गया।
प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय गज़लकार एवं पूर्व जिला जज डॉ. चन्द्रभाल सुकुमार, भारत विकास परिषद् वरूणा के अध्यक्ष प्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश, निराला शब्द संवाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम् सहित अनेकों विशिष्ट लोगों के संरक्षण में पर्यावरण एवं जल की शुद्धता के लिए संपन्न होने वाले शिवमय गंगोत्सव में अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रमोद वाचस्पति सलिल जौनपुरी, प्रदेश अध्यक्ष – नन्दलालमणि त्रिपाठी, महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष लोकगायिका अनीता मिश्रा एवं महिला शाखा की प्रदेश महामंत्री कवयित्री सुमति श्रीवास्तव के स्वागत संयोजन में मिशन सिन्दूर काव्य संगम का आयोजन किया गया। जिसमें कवि इन्द्रजीत निर्भीक ने कहा कि – तड़प रहे हैं भूख से तेरी धरती पर इंसान, तूं क्यूं आतंकवादियों को प्रश्रय दे रहा, क्षुद्र बुद्धियुकत वहां शासक, आतंकियों का जनक पाकिस्तान, डॉ.गिरीश पाण्डेय काशिकेय ने कहा कि -नाम सुने सिन्दूर का भड़क गए कुछ लोग, छद्म सेक्यूलरवाद का लगा है उनको रोग, डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम् – सागर की लहर अच्छा ही लगे,जब कुछाल संग कुछ हाथ लगे,सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध ने-जब भी लिखना सबसे पहले वीरों की कुर्बानी लिखना, वतन परस्ती गर है दिल में, जज्बा भरी कहानी लिखना, डॉ.सुरेश अकेला ने – जो जमीं पर उतरकर जिया ही नहीं,जो ज़हर ज़िन्दगी का पिया ही नहीं, डॉ. ओमप्रकाश पाण्डेय निर्भय ने -भारत के गौरव गरिमाहित हर पंथ की रक्षा हो, ऐसा टाईगर दबाना अबकी वीरों, नापाकों की ना रक्षा हो, सुमति श्रीवास्तव ने -दया हृदय में भरे हुए रखें हथेली पर जान हैं,राम हमारे दिल में बसते और राणा शिवाजी प्राण हैं, अमित कुमार शर्मा अमित ने -रण में उतर चुका है भारत, समझौते से ना अबकी बात बनेगी, तुझको तेरी औकात अबकी पाकिस्तान समझ ना आएगी,जब रावण जैसी तेरी आसुरी शक्तियां मिट्टी में मिल जाएगी, प्रमोद कुमार कुलश्रेष्ठ ने -सरहद पर गोलियां चल रही थी,धांय -धांय ब्रह्मोस, तेरी आतंकी ठिकाने मिट्टी में मिल गयी,अब भी समय है सोच, सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय ने -भारत के नेतृत्व में सबने लिया है ठान, नक्से से मिट जाएगा अबकी पाकिस्तान, विदुषी सामान ने -आपरेशन सिंदूर सबक है, तुम जैसे सिरफिरों की औकात दिखाने को बेताब भारतीय सेना की नज़र है, कुमार महेन्द्र ने – फोड़ दूंगा आंखें तुम्हारी, तुम यूं घूरना छोड़ दो, चिंतित बनारसी ने – अबकी अगर नखरा दिखाये तो हम सब घुसकर तुमको तुम्हारी औकात दिखायेंगे पाकिस्तान में, तुम्हारी होश ठिकाने लगा देंगे जब हम-सब आ जायेंगे,संगीता श्रीवास्तव ने – मर्यादा मर्यादित रखने वाला है अपना भारत देश महान, श्रीराम राणा के वंशज हम-सब कर देंगे दुष्टों का काम तमाम, मुख्य अतिथि डॉ.राजेश कुमार गौतम ने कहा कि अपने भारत की मातृशक्तियों ने अच्छे-अच्छे लोगों का किया था गुरुर चकनाचूर, अपनी मातृशक्तियां हैं, संपूर्ण जगत में कोहिनूर।
डॉ ओमप्रकाश पाण्डेय निर्भय के 58 वें जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात् मुंशी प्रेमचन्द स्मृति सम्मान – डॉ. चंद्रभाल सुकुमार, कर्नल, डॉ.आदिशंकर मिश्रा, डॉ. राजेश कुमार गौतम, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश, सौदागर सिंह, डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम्, सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय को,पं. चन्द्रशेखर मिश्र स्मृति सम्मान- डॉ. संगम लाल त्रिपाठी भंवर, डॉ. रामाश्रय गोयल, डॉ. धर्मदेव यादव धर्मेश, हलचल
मीरजापुरी स्मृति सम्मान- डॉ. शिवनाथ सिंह शिव,पं. गोबर गणेश स्मृति सम्मान – सुधीर सिंह गोण्डा,चकाचक बनारसी स्मृति सम्मान – हास्य कवि अनुज प्रताप सिंह अनुज, डॉ. सुबाष चन्द्र, चपाचप बनारसी स्मृति सम्मान -दिवाकर उपाध्याय, सुमति श्रीवास्तव , अमित कुमार शर्मा अमित,बदनाम बनारसी स्मृति सम्मान – डॉ. तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु,पं. धर्मशील चतुर्वेदी स्मृति सम्मान – डा. प्रमोद वाचस्पति सलिल जौनपुरी, सौरभ पाण्डेय,अवधी सम्राट इन्द्रबहादुर सिंह इन्द्रेश भदौरिया,सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध, काली शंकर उपाध्याय, अरुण कुमार मिश्र गुंजन,पं. श्रीकृष्ण तिवारी स्मृति सम्मान – शिवेशवरदत्त पाण्डेय, नन्दलाल मणि त्रिपाठी, लोकगायिका अनीता मिश्रा, भजन गायिका डॉ. रीता पाण्डेय – पुणे,मधुसूदन पाण्डेय, भारत भूषण, झरना मुखर्जी,डॉ. सुरेश अकेला, नरेन्द्र नाथ दुबे अडिग स्मृति सम्मान – प्रमोद कुमार कुलश्रेष्ठ, डॉ. विवेकी राय स्मृति सम्मान -अमरनाथ तिवारी अमर, चन्द्रभानु मिश्र, संगमलाल त्रिपाठी जबलपुर,मनोज द्विवेदी जमालपुरी को भेंट किया गया।
आयोजन के अन्त में मिशन सिन्दूर में अमर शहीदों के मृत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को शक्ति प्रदान करने की मंगल कामनाएं की गयी।
आगंतुक जनों के प्रति स्वागत संबोधन पवन कुमार सिंह एडवोकेट,नन्दलालमणि त्रिपाठी, अनीता मिश्रा,सुमति श्रीवास्तव धन्यवाद आभार डॉ.ओमप्रकाश द्विवेदी ओम्, डा. प्रमोद वाचस्पति सलिल जौनपुरी एवं डॉ. ओमप्रकाश पाण्डेय निर्भय ने किया।

Related posts

उज्जैन:प्रदेश को रोजगारपरक बनाने के साथ विकास के हर आयाम को तय कर रही है सरकार -मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

rktvnews

भोजपुर:माई बहन मान योजना एक सामाजिक अभियान ही नहीं एक जनांदोलन है : उपेंद्र सिंह

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग की गेमचेंजर योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

गाजीपुर:अमर शहीदों के नाम गाजीपुर में कवियों का संगीतमय एक शाम में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान इंडिया पोस्ट नेटवर्क के महत्वपूर्ण विस्तार और आधुनिकीकरण पर प्रकाश डाला।

rktvnews

बक्सर:दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन हेतु चिन्हित कृत्रिम तालाब जेल घाट का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment