RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना के लिए प्राप्त 26 आवेदनों का कलेक्टर ने किया अनुमोदन।

RKTV NEWS/उज्जैन(मधयप्रदेश) 22 अगस्त।कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आज प्रशासनिक संकुल भवन में उद्यानिकी विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजनान्तर्गत खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के स्थापना के लिए प्राप्त आवेदनों का अनुमोदन किया। उन्होंने प्रत्येक आवेदक से उनके खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापना के अनुभव और प्रसंस्करण करने वाले उत्पादों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा मिल्क बेस्ड प्रोडक्ट, गेहूं बेस्ड प्रोडक्ट, नमकीन प्रोडक्ट्स, गेहूं बेस्ड प्रोडक्ट, मसाला प्रोडक्ट्स, आचार प्रोडक्ट्स आदि के प्रसंस्करण इकाई स्थापना के लिए प्राप्त 26 आवेदनों का अनुमदन किया गया जिसकी परियोजना लागत लगभग 4.15 करोड़ हैं।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के लाभार्थी देवाशीष जेटवाल द्वारा बड़नगर के नागझिरी में स्थापित चिप्स इकाई के विभिन्न पैकेट्स का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री सिंह ने श्री जेटवाल की इकाई द्वारा बनाए गए चिप्स को चखकर गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने उज्जैन के मंसूर खान के बेकरी प्रोडक्ट्स का भी अवलोकन किया।
बैठक में उपसंचालक उद्यानिकी पी एस कनेल, उपसंचालक कृषि आरपीएस नायक , एलडीएम बैरागी, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र अतुल वाजपाई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और आवेदक उपस्थित रहे।

Related posts

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जप्त।

rktvnews

बंगाली सिनेमा जनता की मांग पर विंडोज प्रोडक्शन की फिल्म बोहुरुपी देशभर में हुई रिलीज।

rktvnews

रायपुर : निर्वाचन के दौरान प्राप्त शिकायतों का ‘कंप्लेंट मॉनिटरिंग सिस्टम’ के माध्यम से होगा त्वरित निराकरण।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने मानसून काल में सतर्कता एवं आपदा प्रबंधन संबंधी की बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अब चुनाव में मतदान दिवस के कवरेज में शामिल प्राधिकृत पत्रकारों को भी मिलेगी पोस्टल बैलेट से वोट करने की सुविधा।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ को लेकर तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment