RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

राज्यस्तरीय कुपोषण उन्मूलन अभियान का शुभारंभ।

किशनगंज/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 जून।राज्यस्तरीय कुपोषण उन्मूलन अभियान का शुभारंभ आज डॉक्टर कलाम कृषि महाविद्यालय किशनगंज के प्रांगण से माननीय कृषि मंत्री बिहार सरकार श्री कुमार सर्वजीत के द्वारा माननीय कुलपति बिहार कृषि विश्वविद्यालय डॉक्टर डीआर सिंह माननीय कुलपति बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना कृषि निदेशक बिहार डॉ आलोक रंजन घोष एवं निदेशक उद्यान श्री अभिषेक कुमार व अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया। इस कार्यक्रम में पूरे बिहार के कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि महाविद्यालय में वर्चुअल मोड में जुड़े हुए थे एवं सभी केंद्रों पर 28 चयनित गांव से किसान भी जुड़े थे। डॉ प्रवीण कुमार द्विवेदी कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं हेड ने जानकारी दिया कि इस कार्यक्रम में भोजपुर जिले के दोघरा टोला से 70 महिलाओं ने एवं पुरुषों ने भाग लिया। इनके द्वारा इस बरसात के मौसम में पोषण वाटिका की स्थापना की जाएगी जिसका क्षेत्रफल एक सौ से लेकर के 200 वर्ग मीटर होगा इन सभी महिलाओं का इसके पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य की जांच की गई इनके परिवार के बच्चों की भी जांच की गई और यह पाया गया इनमें से 95% से ज्यादा कुपोषण की शिकार है। इस कार्यक्रम के माध्यम से कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा इन्हें निशुल्क फलदार वृक्षों के पौधे उपलब्ध कराए गए हैं और सब्जियों के बीज भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आने वाले समय में इनके द्वारा अपने उत्पाद का प्रयोग अपने भोजन में किया जाएगा भोजन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए इन्हें मुर्गी पालन शहद उत्पादन बकरी पालन बकरी पालन एवं मशरूम उत्पादन से भी जोड़ा जा रहा है।
इस कार्यक्रम को पूरे बिहार में एक मॉडल कार्यक्रम के स्वरूप में शुरू किया जा रहा है और इसका उद्देश्य है कि आने वाले समय में इस गांव से जुड़े सभी लोगों के स्वास्थ्य में बेहतरी हो।
माननीय मंत्री कृषि विभाग ने अपने संबोधन में कहां के कुपोषण हमारे लिए एक चुनौती है और विश्वविद्यालय के द्वारा जिसमें पहल की गई है वह काफी सराहनीय है मेरी कोशिश है कि जो भी नई योजनाएं किसानों के हित में हो उन्हें शीघ्र स्वीकृत कर जमीन पर उतारा जाए। कार्यक्रमों को अमलीजामा पहनाने एवं दूर तक गांव में किसानों के पास ले जाने के लिए विशेषज्ञों की आवश्यकता है और इसके लिए आने वाले समय में लगभग नौ हजार पदों का स्वीकृति कृषि विभाग ने दिया है। शीघ्र ही इन पदों के विरुद्ध नियुक्ति की जाएगी जिससे कोई भी किसान तकनीकों से वंचित ना रह पाए हम लोग चाय के लिए भी विशेष प्रावधान कर रहे हैं और चाय के विपणन के लिए 20 उद्योगपतियों को आज आमंत्रित किया गया है कृषि महाविद्यालयों में आज बच्चों से बात करके मन प्रसन्न हुआ इनमें काफी उर्जा है और इनकी ऊर्जा का प्रदेश के विकास के लिए उपयोग किया जाना अति आवश्यक है।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए डॉक्टर घोष निदेशक कृषि ने बताया कि आज के समय में 48 परसेंट बच्चे कम ऊंचाई के हो रहे हैं 21 परसेंट बच्चे कुपोषण के शिकार हैं और 41% बच्चों का औसतन वजन सामान्य से कम है एक आकलन के अनुसार अगर ₹1 भोजन पर खर्च किया जाए तो इस से 9 गुना ज्यादा फायदा देखने को मिला है आज आवश्यकता है कुपोषण दूर करने के लिए फल सब्जियों के साथ-साथ मोटे अनाजों को भोजन में शामिल किया जाए उद्यान निदेशक ने जानकारी देते हुए बतलाया के आज फल तथा सब्जियों का महत्व पोषण में काफी महत्वपूर्ण हो गया है उदाहरण के तौर पर सहजन विश्व में एक विशिष्ट सब्जी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है
पशु विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रामेश्वर सिंह जी ने जानकारी दी कि संतुलित आहार में दूध दही मांस अंडा को शामिल करने के लिए बैकयार्ड पोल्ट्री शुगर पालन बकरी पालन पशु पालन रोजगार के साथ-साथ पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं आज हम दूध अंडा और अनाज का भी निर्यात करने हैं माननीय सांसद श्री जावेद आजाद जी ने बिहार सरकार एवं कृषि विश्वविद्यालय के इस पहल का स्वागत करते हुए कहा आजादी के 3 साल बाद भी कुपोषित आबादी हमारे लिए लज्जित होने की बात है किसान पूरे देश का पेट भरते हैं और उनका परिवार अगर कुपोषित है यह दुख की बात है देश की तरक्की तभी हो सकती है जब अन्नदाता का पेट भरेगा
माननीय कुलपति बिहार कृषि विश्वविद्यालय भागलपुर सबौर ने मंत्री जी की मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम के सफल होने की कामना करते हुए कहा के विश्वविद्यालय संकल्पित है कि राज्य और राज्य के बाहर जो कुछ भी अनुसंधान प्रचार-प्रसार के माध्यम से बेहतर से बेहतर किया जा सकता है उसमें हम पीछे नहीं हटेंगे हमारी पूरी टीम इस कार्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और इसमें विश्वविद्यालय के सभी कॉलेज एवं कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा कुपोषित गांवों का चयन कर लिया गया है और उन गांव में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इसे दूर करने के लिए प्रशिक्षण तथा प्रत्यक्षण के माध्यम से कुपोषित गांव से इन्हें विकसित गांव में बदलने का कार्यक्रम किया जाएगा।

Related posts

मध्यप्रदेश:महिला सशक्तिकरण की प्रभावी पहल, परी बाजार: राज्यपाल

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

चतरा:होली के मद्देनजर अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चतरा उत्पाद विभाग की सघन छापामारी।

rktvnews

भोजपुर: रेड क्रॉस और ABVP के संयुक्त तत्वावधान में रक्त दान शिविर आयोजित।

rktvnews

लखीसराय:” जीविका” का” महिला संवाद” बना स्कुल और कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए उम्मीद की किरण।

rktvnews

Leave a Comment