RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

उज्जैन:पुलिस सेक्टर अधिकारी संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर विशेष ध्यान दें-उप जिला निर्वाचन अधिकारी

सातों विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर अधिकारी एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण सम्पन्न।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)12 अप्रैल ।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में निर्वाचन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिये सातों विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर ऑफिसर्स एवं पुलिस सेक्टर ऑफिसर्स का द्वितीय प्रशिक्षण शुक्रवार को माधव साइंस कॉलेज में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस कवचे ने पुलिस सेक्टर अधिकारियों को संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिये विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। प्रशिक्षण में डिप्टी कलेक्टर सरिता लाल, एसडीएम एलएन गर्ग, एसडीएम नेहा साहू, डॉ.संदीप नाडकर्णी प्रशिक्षण प्रभारी, डॉ.विजय सुखवानी, मास्टर ट्रेनर गिरीश तिवारी उपस्थित थे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कवचे ने सेक्टर अधिकारियों को ईवीएम संचालन, ईवीएम हैंड्सऑन प्रैक्टिस, मतदान लेखा प्रपत्र व मतदान के समय आने वाली आकस्मिकता की स्थिति के त्वरित निराकरण के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी, जिससे निर्विघ्न मतदान सम्पन्न हो सके। द्वितीय प्रशिक्षण में प्रमुखत: सेक्टर अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया, मतदान सामग्री वितरण, मतदाता रजिस्टर-17ए की प्रविष्टियां, चैलेंज वोट, ईवीएम की जांच, बीयू, सीयू, वीवीपेट पर एड्रेस मेपिंग, ईवीएम संचालन, वल्नरेबल और संवेदनशील मतदान केन्द्रों के लिये दिशा-निर्देश व मतपत्र लेखा के प्रारूप की जानकारी दी गई। सभी अधिकारियों के मतदान प्रक्रिया सम्बन्धी ज्ञान के परीक्षण के लिये प्रशिक्षण उपरांत परीक्षा भी ली गई।
सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर गिरीश तिवारी ने बताया कि सभी सेक्टर अधिकारी मतदान समाप्ति तक अपने क्षेत्र में संपूर्ण व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार होंगे। वल्नरेबल मैपिंग, क्रिटिकल मैपिंग, मतदान दलों की रवानगी सहित सभी निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करायेंगे। सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण में यह भी निर्देश दिये गये कि वे अपने दायित्वों के साथ पीठासीन अधिकारियों के दायित्वों को भी अच्छे से समझें व अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था, आदर्श आचरण संहिता का पालन, ईवीएम प्रबंधन के लिए सेक्टर अधिकारी एवं पुलिस सेक्टर अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करेंगे।

Related posts

सीएसआईआर-आईआईआईएम जम्मू-प्रशिक्षित सोलर मैकेनिकल इंजन ने ऑनर्सग्रैडयू 2025 छात्रवृत्ति पुरस्कार में शीर्ष सम्मान जीता।

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने।

rktvnews

गया: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 कार्यक्रम के तहत मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने प्रचार वाहनों को दिखाई झंडी।

rktvnews

सराहनीय!पुलिस की तत्परता से युवकों की बची जान, ज़ख्मियों के परिजनों को शाहपुर बुलाया।

rktvnews

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उपायुक्त ने माल्यार्पण कर किया शत शत नमन!राष्ट्र के प्रति भगवान बिरसा मुंडा के प्रेम से हमें प्रेरित होने की है जरूरत: उपायुक्त अबू इमरान

rktvnews

प्रधानमंत्री ने न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment