RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर :राहुल गांधी के आरा आगमन की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अगस्त।वोटर अधिकार यात्रा के तहत देश के नेता प्रतिपक्ष एवं करोड़ों युवाओं की आशा राहुल गांधी का 30 अगस्त 2025 को भोजपुर के आरा में ऐतिहासिक आगमन प्रस्तावित है। इसकी तैयारी को लेकर शहीद भवन, आरा में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी की एक आवश्यक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम ने की तथा संचालन जिला प्रवक्ता डॉ. अमित कुमार द्विवेदी ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि वोटर अधिकार यात्रा के भोजपुर जिला प्रभारी एवं झारखंड के विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह उपस्थित रहे।
विधायक अनूप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जी की प्रस्तावित पदयात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी साधन-संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए तन-मन-धन से जुट जाएं। उन्होंने जानकारी दी कि महागठबंधन के सभी घटक दलों के साथ कल एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी तथा शहीद भवन में कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी, जिससे तैयारी में और गति आएगी।अध्यक्ष अशोक राम ने आश्वस्त किया कि आईसीसी और प्रभारी द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन होगा और आरा कार्यक्रम अविस्मरणीय बनेगा।बैठक में ए.आई.सी.सी. डेलीगेट डॉ शशी कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह, सत्यप्रकाश राय, प्रो अरुण सिंह, बीरेंद्र मिश्रा, अशोक यादव, डॉ श्रीधर तिवारी, अभिषेक द्विवेदी, भानु प्रताप सिंह, अभिषेक तिवारी, पनक त्रिपाठी, राजी अहमद, राकेश त्रिपाठी, बिजली बाबा, राजेश कुमार, अरशद रिज़वी, प्रेम प्रकाश पाण्डेय, साकेत तिवारी, तीर्थ नाथ दुबे, रीता सिंह, उपेंद्र सिंह, अंजनी कुमार सिंह, मोहमद शाकिर, अरविंद सिंह, खुशबू खातून, अमिता पाण्डेय, एन के ओझा, पप्पू सिंह, बबन पांडेय, अशोक सिंह, गोपाल कृष्ण गोखले, घनश्याम चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, अंजनी पाण्डेय सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

पटना:नहीं रहे हिन्दी-सेवी वीरेन्द्र कुमार सिंह ,निधन पर साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष ने किया शोक-व्यक्त।

rktvnews

भगवान श्री कृष्ण की 16108 पत्नियां थी : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

बक्सर: डुमरांव में जिला परिवहन पाधिकारी ने चलाया विशेष ड्राइव,किया जुर्माना।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने प्रख्यात नर्तक और सांस्कृतिक प्रतीक कनक राजू के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

वाराणसी:वरिष्ठ भोजपुरी साहित्यकार “मनोज भावुक” को मिला “भारतीय भाषा सम्मान – 2025”

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 02 अगस्त 24

rktvnews

Leave a Comment