RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

जिलाधिकारी ने कृषि टास्क फोर्स की बैठक आहूत की।

बक्सर/बिहार 04 जुलाई।आज बक्सर जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।
जिला पदाधिकारी के द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना एवं उर्वरकों की उपलब्धता की जानकारी बैठक में विस्तार से ली गई साथ ही जिलाधिकारी द्वारा उर्वरक कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस नीति का अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी ने बैठक में बताया कि उक्त के लिए चार टीम का गठन किया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में 83 लाइसेंस रद्द किया गया है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पंजीकृत किसान जिन्हें योजना का लाभ नहीं मिला है उन किसानों से संपर्क स्थापित करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया कि बिजली कटौती के समय के संबंध में समाचार पत्रों के माध्यम से भी आम जनता को सूचना देना सुनिश्चित करें।

Related posts

गया डीएम ने ज़िले के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ फरासत हुसैन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नया संसद भवन राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी शुरू।

rktvnews

द्रोपदी !

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन कला संकुल का अवलोकन।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment