RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

वीर कुंवर सिंह विजय महोत्सव को लेकर वीर बांकुड़ा बाबू कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह समिति की तैयारी समिति की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 अप्रैल।आज वीर बांकुडा बाबु कुंवर सिंह विज्योत्सव समारोह समिति द्वारा 23 अप्रैल 2024 को राष्ट्रीय वीर कुॅंवर सिंह विजय महोत्सव को सफल बनाने हेतु तैयारी समिति की एक आवश्यक बैठक आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता निर्मल सिंह शक्रवार अध्यक्ष वीर कुंवर सिंह विज्योत्सव तैयारी समिति के संयोजक द्वारा की गयी। संचालन मंटू सिंह अध्यक्ष तैयारी समिति युवा प्रकोष्ठ द्वारा की गयी।
बैठक में कार्यक्रम तैयारी की समीक्षा की गई। बताया गया की कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में है।कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे कुंवर सिंह पार्क स्थित उनके आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा 10:00 बजे पार्क अवस्थित पंडाल में कुॅंवर सिंह की व्यक्तित्व एवं कृतित्व उनके और आजाद भारत पर उनका दृष्टिकोण पर परिचर्चा कि जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी समिति द्वारा सम्पूर्ण शाहाबाद में जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में उपस्थित तैयारी समिति के प्रमुख लोगों में डॉक्टर रघुवर प्रसाद ,बाबू रामलायक सिंह,रामबाबू सिंह प्रदेश महासचिव, बरमेश्वर सिंह बेहरा ,मुन्ना सिंह दाढ़ी , मनोज सिंह शिक्षाविद ,ठाकुर राज किशोर सिंह ,प्रयाग यादव वार्ड पार्षद ,समाजवादी नेता गोधन सिंह ठाकुर ,संजय सिंह, महंत सिंह मुखिया जी,अशोक कुशवाहा, मृत्युंजय भरद्वाज,बाबू कृष्णा सिंह, मोहम्मद राजा खान , रविन्द्र रजक, कन्हैया सिंह महाप्रभु, धर्म योद्धा एस ०पी सिंह, यशोदा कुंवर ,मनीष पाण्डे, उमेश सिंह पहलवान, नेता डी०एन चौधरी ,भाई अरुणेश सिंह अधिवक्ता, पप्पू यादव, मोहम्मद आदिल अली, बाबू सोनू शेर टाइगर, ठाकुर संजीत कुमार , क्षत्रिय विकास सिंह , बाबू कमल राज सिंह, बाबू कुंवर सिंह युवराज,प्रेम कुमार सिंह आदि थे।

Related posts

पटना के हॉस्टल में छात्रा की मौत मामले में सरकारी कार्रवाई असंतोषजनक : ऐपवा

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा आम चुनाव 2024 के सफल क्रियान्वयन हेतु ऑनलाइन माध्यम से अधिकारियों के साथ किया बैठक।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेश भर में गूंज रही , “जन सम्मान जय राजस्थान” की धुन द्वारकेश, राजेश और प्रियांशी ने जीती ईनाम राशि

rktvnews

भोजपुर का नन्हा बॉक्सर वीरू कुमार राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता मे दिखायेगा दम।

rktvnews

दरभंगा:उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

गढ़वा:विद्यालयी बसों के सुरक्षित संचालन को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन गंभीर, सभी निजी स्कूलों के संचालकों के साथ हुई अहम बैठक।

rktvnews

Leave a Comment