RK TV News
खबरें
Breaking News

गोपालगंज मंडल कारा में बंदी दरबार का आयोजन।

RKTV NEWS/गोपालगंज ( बिहार)27 अप्रैल।आज जिला पदाधिकारी गोपालगंज द्वारा मंडल कारा गोपालगंज में बंदी दरबार का आयोजन किया गया।
मंडल कारा, गोपालगंज पहुंचने पर कारा अधीक्षक गोपालगंज सत्येंद्र कुमार सिंह द्वारा जिला पदाधिकारी गोपालगंज प्रशांत कुमार सी एच एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित को पुष्प पौधा देकर स्वागत किया गया। इस क्रम में जिला पदाधिकारी के साथ कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण भी मौजूद रहे।
मंडल कारा परिसर में जिला पदाधिकारी के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर बंदी दरबार का शुभारंभ किया गया।
बंदी दरबार में लगभग 15 बंदियों ने अपनी समस्याओं की जानकारी जिला पदाधिकारी को दी।
जिनमें मुख्य रूप से कुछ बंदियों द्वारा बताया गया कि उन्हें झूठे केस में फसाया गया है।
वहीं कुछ के द्वारा सरकारी वकील की मांग की गई। उनके द्वारा बताया गया कि घर वाले सहयोग नहीं कर रहे हैं, इस कारण वकील नहीं रख पा रहे हैं।
जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा उनसे लिखित आवेदन देने को कहा गया और उन्होंने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया। वहीं एक बंदी द्वारा बताया गया कि कई तारीखों से केस में गवाही नहीं हो पाने के कारण मामला लंबित बना हुआ है ,जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि संबंधित थाना अध्यक्ष को गवाही हेतु उपस्थित कराना सुनिश्चित करेंगे।
इस प्रकार बन्दियों के कई समस्याओं का निराकरण जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया।
इस क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा मंडल कारा का सुरक्षा अंकेक्षण भी किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा कारा के अंदर आंतरिक पथ निर्माण करने के निर्देश दिए ,जिससे घूम कर जेल की निगरानी की जा सके।
मंडल कारा के भवन में पानी के रिसाव को ठीक कराने के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण को निर्देश दिया गया साथ ही सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से चिन्हित जगहों पर ग्रिल भी लगाने के निर्देश दिए।

Related posts

पटना:इन्फेंट जीसस स्कूल, पटना सिटी में जिला आइकॉन नीतू नवगीत विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के मध्य आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में हुई शामिल।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 21 दिसंबर 24

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू के साथ बातचीत की।

rktvnews

सेल ने वैश्विक उपस्थिति को मजबूत बनाने के लिए दुबई में प्रतिनिधि कार्यालय का उद्घाटन किया।

rktvnews

लाइक-कमेंट के चक्कर में मौत की रील।

rktvnews

नवादा: डीएम और डीडीसी ने दिल्ली के दंपति को दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण हेतु बच्ची को दिया गोद।

rktvnews

Leave a Comment