धन संपदा के बूते शाहाबाद में महिलाओं के लिए शिक्षा का अलख जगाना धरीक्षणा कुंवरी के स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण का है प्रतीक: डॉ विनोद कुमार सिंह
RKTV NEWS/डुमराॅव(बक्सर)19 दिसंबर। आज गुरुवार को डी.के. कॉलेज, डुमराॅव में कॉलेज की संस्थापिका धरिक्षणा कुवंरी की पुण्यतिथि पर महाविद्यालय परिवार द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजू मोची ने कहा कि डुमराॅव नगर में डी.के. कॉलेज के स्थापना सहित बक्सर में सामान्य जन के लिए धर्मशाला, कन्या विद्यालय की स्थापना, वाराणसी हिंदू विश्वविद्यालय की शुरुआत में छात्र कल्याण कोर्स की स्थापना करने में नगद राशि का दान, राजधानी पटना में धर्मशाला का निर्माण के अलावा कोईलवर स्थित मानसिक आयोगशाला की स्थापना के लिए 33 एकड़ जमीन का दान कर धरिक्षणा कुवंरी ने अपना कृत्य बनाने का कोशिश किया है।
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि नारी स्वालंबन एवं सशक्तिकरण का प्रतीक धरिक्षणा कुंवरी ने अपने धन- संपदा के बूते पुराने शाहाबाद क्षेत्र में महिलाओं के लिए शिक्षा का जो अलख जलाने का काम किया है वह अद्वितीय है।इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार द्वारा उनकी प्रतिमा पर अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सदस्यों में पूर्व प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. उषा रानी, प्रो. अजीत कुमार सिंह डॉ. अब्दुल कैस, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. अनीश कुमार, डॉ.रवि रंजन पाण्डेय, डॉ. हरेराम, डॉ. ज्योत्स्ना, डॉ. संध्या कुमारी, डॉ. अंजू कुमारी, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. रामसुभग सिंह, डॉ. रागनी, डॉ. दिव्या ,डॉ.रणधीर कुमार, मनोज कुमार सिंह, चिंटू कुमार, विकास रंजन कुमार , अर्चना सिन्हा,आशीष कुमार ओझा,मनु कुमार, रामशंकर सिंह, रौशन कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी शामिल रहे।

