RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

संविधान निर्माता के खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी गरीबों और दलितों के प्रति बीजेपी की घृणा और नफरत को करता है प्रदर्शित : अशोक राम

गृह मंत्री द्वारा अंबेडकर पर दिए गए बयान के विरोध में अमित शाह का किया गया पुतला दहन।

राष्ट्रपति से अमित शाह को गृह मंत्री के पद से हटाने की की गई एक स्वर से मांग।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 दिसंबर।देश के गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रति अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में आज जिला समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर मूर्ति के समक्ष देश के गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन पश्चात आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम ने बताया कि जिस तरह से अमित शाह ने लोकतंत्र के मंदिर में बाबा साहेब को अपमानित किया हैं, वो एक कुंठा और द्वेष से भरे मानसिकता वाला व्यक्ति ही कर सकता है। गृहमंत्री जैसे पद पर विराजमान व्यक्ति द्वारा संविधान निर्माता का सरेआम अपमान करना बताता है कि BJP के नेताओं में गरीबों और दलितों के प्रति कितनी नफरत और घृणा भरी है। अब देश के दलितों, शोषितों और आदिवासियों को ये सोचना पड़ेगा कि वो उन्हें अधिकार और न्याय दिलाने वाले बाबा साहेब के साथ हैं या बाबा साहेब का अपमान करने वाले BJP-RSS के साथ हैं। हम देश के राष्ट्रपति से मांग करते हैं कि ऐसे निरंकुश और अव्यवहारिक देश के गृह मंत्री को अविलंब उसके पद से बर्खास्त करें अन्यथा आने वाले समय में देश स्तर पर एक बहुत बड़ा जन आंदोलन खड़ा होगा, जिसकी सारी जवाब देही केंद्र सरकार की होंगी।
पुतला दहन कार्यक्रम में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम, मोहन दुबे, राजेंद्र ओझा, सत्यप्रकाश राय, अशोक यादव, घनश्याम उपाध्याय, रजी अहमद, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, डॉ श्रीधर तिवारी, डॉ आशुतोष ठाकुर, जितेन्द्र शर्मा, मनोज कुमार अंजनी, राकेश कुमार त्रिपाठी, बीरेंद्र मिश्रा, संतोष पाण्डेय, पन्नग त्रिपाठी, शिव शंकर चौबे, कृष्ण कांत पांडेय, डॉ भानु प्रकाश सिंह, प्रमोद राय, देव कुमार सिंह, रामानुज दुबे, नर्वदेश्वर ओझा, सूर्य प्रकाश, चितरंजन सिंह मुन्ना, रविन्द्र राम उर्फ रवि राम, लाल मोहन सिंह शत्रुघ्न, शिवनाथ पासवान, आनंद तिवारी, रमेश शर्मा, ददन चौधरी, रोहित तिवारी, अंशु पाठक, मोहमद आरिफ़, रोहित श्रीवास्तव सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता में शामिल हुए।

Related posts

बक्सर:मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

महाकुंभ:देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी महाकुंभ में इंटर्नशिप कार्यक्रम में ले रहे हिस्सा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 जून 24

rktvnews

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में आत्मा शासी निकाय एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन की बैठक संपन्न

rktvnews

गढ़वा:शीतलहर को देखते हुए गढ़वा जिले के विद्यालयों में पठन-पाठन में अस्थायी परिवर्तन।

rktvnews

विष पिलाने वाली पूतना को भी भगवान श्री कृष्णा ने मोक्ष दिया : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment